समभाव,सद्भावना और संस्कार से है खेल का रिश्ता–धरम लाल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20161220-WA0002बिलासपुर–भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने आज बहतराई स्थित स्टेडियम में खेल झण्डा पहराकर 62 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। कौशिक ने देश के कोने कोने से बिलासपुर पहुंचे सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। खेल को खेल भावना के साथ खेलने को कहा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ की एक एक जनता देश के कोने कोने से बिलासपुर पहुंचे सभी खिलाड़ियां का स्वागत करती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        खेलझण्डा रोहण के साथ आज से पांच दिवसीय62 वीं  राष्ट्रीय शालेेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। इस मौके पर देश के कोने से आए हुए खिलाड़ी,कोच,मैनेजर और अन्य खेल स्टाफ भी उपस्थित थे। सभी ने खेल झण्डे की सलामी ली। उद्घाटन के समय रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। देश के कोने कोने से पहुंचे खिलाड़ियों को कार्यक्रम के दौरान छ्त्तीसगढ़ लोक कला संस्कृति को नजदीक से देखने का अवसर मिला। धरमलाल कौशिक ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट का भी अवलोकन किया।

                             उपस्थित खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि स्वस्थ्य जीवन में स्वस्थ्य दिमाग का निवास होता है। खेल ना केवल जीतने और हारने का नाम है। बल्कि सही मायनों में खेल का अर्थ समभाव,सद्भावना और संस्कार से जुड़ा है। ना केवल बिलासपुर बल्कि प्रदेश की जनता देश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपने बीच पाकर उत्साहित है। यहां आने वाले सभी खिलाड़ियों को कठिन परिश्रम के बाद राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिला है। हर अवसर अंतिम नहीं होता लेकिन प्रत्येक अवसर को अंतिम बनाकर खेला जाए। यहां आए सभी खिलाड़ियों को सफलता मिले। खेल भावना परिचय देते हुए अपने राज्य की पहचान भी छोड़ें।

               धरमलाल कौशिक ने कहा कि खेल का अर्थ अनुशासन भी है। अनुशासन ही खिलाड़ियों की पहचान है। हमारे दैनिक जीवन में अनुशासन और खेल का बहुत ही महत्व है। आप लोग देश के सर्वश्रेष्ठ शालेय खिलाड़ी हैं। उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है इन्ही में से कोई ना कोई खिलाड़ी देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगा। धरमलाल कौशिक ने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों का स्वागत किया।

                         उद्घाटन  कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष समीरा पैकरा,नरेश कौशिक, मनोज दुबे, राजेश तम्बोली, ज्ञान कौशिक , जिला शिक्षा अधिकारी हेमन्त उपाध्याय समेत भारी सख्या में कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे।

close