यहां…सफाई दूत ने फहराया झण्डा.. सफाईकर्मी ने कहा..जीवन भर रखूंगा लम्हे को याद..कांग्रेस नेता ने दिया मौका

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- पन्द्रह अगस्त को जिले में गर्व गरिमा के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाया गया। लोगों ने जगह जगह झण्डारोहण किया। अमर शहीदों के योगदान को याद कर नम आंखों से श्रद्धांजली दी गयी। साथ ही साल भर उपलब्धियों को सबके सामने रखा गया।
 
                 27 खोली में हर साल की तरह स्वंतत्रता दिवस  पर ध्वजारोहण किया गया। पूर्व पार्षद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जंगल मितान अध्यक्ष अखिलेश चन्द्र प्रदीप ने बताया कि हमने परंपरा से अलग पहली बार मुख्य अतिथि वार्ड के स्वच्छता दूत को बनाया गया।थे वार्ड वासियों ने मुख्यअतिथि का सम्मान किया।
 
                चन्द्रप्रदीप बाजपेयी ने बताया कि बिना किसी नागा हमारे निगम के सफाई कर्मियों ने कोरोना काल में वार्ड को यथासंभव साफ सुथरा रखा। सफाई कर्मियों ने बताया कि पहली बार इस तरह का सम्मान हासिल होना गर्व करने लायक है। इसके पहले बाजपेयी ने वार्ड वासियों के सहयोग से अनाज और अन्य जरुवत का सामान उपलब्ध कराया है। यह सम्मान उन्हें सबसे अलग और हमेशा याद रखने योग्य है।
 
                कांग्रेस नेता ने कहा कि जब तक पार्षद रहे सुबह की चाय ,अपने सफाई कर्मचारियों के साथ लिया। इसके बाद उन्हें आवश्यकता अनुसार कार्य भी दिया गया। और उन्होने कार्य को सौ प्रतिशत अंजाम भी दिया। यही कारण है कि आज भी वार्ड साफ सुथरा और हरा भरा है। सभी लोगों काो पता है कि निगम प्रशासन ने हमेशा इस वार्ड को सफाई में प्रथम स्थान दिया है। इसका सारा श्रेय सफाई दूतों को जाता है। 
 
             कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ सम्मानित नागरिक गंगा प्रसाद बाजपेयी, श्रीमती चन्द्र प्रभा बाजपेयी, शोभा राम कौसिक, अजित शुक्ला, मनीष श्रीवास्तव,लकी तिवारी, मनोज सिंह ठाकुर , मनहरण पूरी गोस्वामी, ओम पटेल , बिहार सिंग, व विशेष रूप से मौजूद थे।
    
           साथ ही इस दौरान छत्तीसगढ़ उच्चन्यायालय सदस्य अच्युत तिवारी और वार्ड के सम्मानित नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में शासन के दिशा निर्देशों को शत प्रतिशत पालन किया गया। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का उपयोग किया।
 
    कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन शोभा राम कौशिक ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के सयोजक पूर्व पार्षद अखिलेश चन्द्र प्रदीप बाजपेयी ने किया।
close