सफेद हिरण ने बढ़ाया कुनबा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20150717-WA0000बिलासपुर- कानन पेण्डारी जुलाजिकल गार्डन में आज सफेद हिरण ने नर शावक को जन्म दिया है। इसे मिलाकर सफेद हिरण की संख्या कानन पेण्डारी पांच हो गयी है। इसके पहले भी 30 जून को सफेद हिरणी ने नर शावक को जन्म दिया था।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

सफेद हिरण राष्ट्रीय प्राणि उद्यान नई दिल्ली से 15 अप्रैल 15 को जंगली बिल्ली के बदले में नर एवं दो मादा हिरणी को कानन पेण्डारी लाया गया था। कानन पेण्डारी में पहली बार सफेद हिरण का बच्चा 30 जून को ही हुआ था। आज रात्रि में दूसरी मादा ने एक नर शावक हिरण को जन्म दिया है।

सफेद हिरण को अभी बच्चों के साथ ही सुरक्षित रखा गया है। आज हुए बच्चे पैदा हुए बच्चों को मिलाकर नर और मादा की संख्या तीन और दो हो गयी है। कानन प्रशासन नए आदेश के अनुसार अब एक ही परिवार में प्रजनन ना हो इसके लिए जूनागढ़ के सकरबाघ गुजरात से सफेद हिरण का जोड़ा लाया जाएगा। अनुमति भी मिल गयी है। एक जोड़ा हिरन के बदले कानन प्रशासन जूनागढ़ उद्यान को लोमड़ी देगा।

close