सबसे पहले राजीव गांधी ने किया था रामंदिर भूमिपूजन..सुप्रीम कोर्ट से लगी मुहर.. कांग्रेस नेताओं ने कहा..दीया जलाएंगे..और घर घर बाटेंगे भी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—- पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम लला के दरबार के लिए प्रधानमंत्री शिलान्यास करेंगे। देश में मंदिर निर्माण को लेकर भारी उत्साह देखने मिल  रहा है। बिलासपुर भी इससे अछूता नहीं है। भाजपा के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी मंदिर निर्माण को लेकर खुशी जाहिर की है।
 
                   देश प्रदेश के साथ बिलासपुर से लेकर राममंदिर निर्माण को लेकर भारी खुशी देखने को मिल रही है। खुशी में भाजपा के साथ कांग्रेस नेता भी उत्साहित हैं। लेकिन कांग्रेस नेताओं में मंदिर निर्माण को लेकर कुछ अलग ही तरह की खुशी है।कांग्रेसियों ने फैसला किया है कि हम केवल दीपक ही नहीं जलाएंगे। बल्कि दीपक घर- घर बांटेंगे भी। 
 
                 राम मंदिर निर्माण को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि मंदिर निर्माण में पूर्व प्रधानमंमत्री भारत रत्न राजीव गांधी का भी नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। हमने कार्यकर्ताओं को मंदिर निर्माण शिलान्यास के दिन कार्यकर्ताओ को निर्देश दिया है कि दीया जलाने के दौरान पूर्व पीएम राजीव गांधी को भी स्मरण करें।
 
               विजय ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेसी उत्साहित है।  राम मंदिर निर्माण के लिए सबसे पहला प्रयास तत्कालीन प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी ने किया था। उनकी पहल का नतीजा है कि आज अयोध्या में हम सबके आराध्य रामजी की मंदिर निर्माण की शुरूआत हो रही है। 
 
              विजय केशरवानी ने लोगों से दीया जलाने की अपील की है। उन्होने कहा कि बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर दीया का वितरण भी करें। वहीं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी लोगों से दीया जलाने की अपील की है। 
 
          जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का वर्षों पुराना सपना साकार होने जा रहा है।  1986 में अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान राम मंदिर में सदियों से लगा ताला खुलवाया था। 9 नवंबर 1989 को स्व राजीव गांधी ने मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास किया था। बुधवार का दिन कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक है।बुधवार की सुबह जिले से लेकर ब्लॉक तक हर घर में दीया  का भी निर्णय लिया है। शहर में शहर की टीम और जिले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के जरिए घर-घर दीया पहंचाने का काम किया जाएगा। 
 
 छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल
 
              जिलाध्यक्ष विजय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सराहना  साधुवाद करते हुए कहा कि उनकी पहल से ही छत्तीसगढ़ सरकार ने राम वन पथ गमन को लेकर विस्तृत शोध किया है। उन जगहों को चिन्हांकित किया गया है जहां से भगवान राम माता जानकी व लक्ष्मण जी के साथ वनवास काल में गुजरे और  कुछ क्षण भी बिताए हैं। सीएम ने माता कौशिल्या के मंदिर निर्माण की बात कही है। छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। इस नाते भी हमारा फर्ज बनता है कि हम सब मंदिर निर्माण के अवसर पर खुशी में शामिल हों।
                            बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  श्री राजीव गांधी का सपना साकार हुआ है। हम सब जानते है 1986 में  भारत रत्न राजीव गांधी ने राम मंदिर में लगा सदियों पुराना ताला  खुलवाया है। आज शिलान्यास भूमि पूजन हो रहा है। जबकि राजीव गांधी ने दशकों पहले मंदिर के लिए भूमिपूजन कर  शिलान्यास  किया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद प्रभु श्री राम का भव्य मन्दिर निर्माण होने जा रहा है। रते हैं।
close