सबसे सुन्दर राखी को मिलेगा अवार्ड.. पुलिस कप्तान ने कहा..निकट थाने में जमा करें..वाट्सअप पर भेजे जानकारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- जिला पुलिस ने आम जनता से रक्षाबंधन पर्व शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जनसहयोग से मनाने की अपील की है। साथ ही क्वारनटाइन राखी और रक्षा संकल्प सेल्फी के माध्यम से जागरूकता मुहिम चलाया जा रहा है।
 
                बिलासपुर पुलिस रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर लोगों के बीच रक्षा संकल्प सेल्फी के जरिए जागरूकता अभियान चला रही है।  घर पर तैयार की गई राखियों को आमंत्रित कर कोरोना वारियर्स को भेट करने को कहा है। बिलासपुर पुलिस ने अपने सभी सोशल साइटस पर लोगों को रक्षा संकल्प अभियान से जुड़ने की अपील की है। सभी बिलासपुरवासियों रक्षा बंधन में रक्षा संकल्प लेते हुए सेल्फी भेजने को कहा जा रहा है।
 
                      पुलिस ने कोरोना महामारी की लड़ाई में सभी लोगों को जागरूकता अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने को कहा है। पुलिस के अनुसार कोरोना के प्रति जागरूकता ही बचाव का सबसे बड़ा समाधान है। 
 
          जानकारी देते चलें कि पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने शहर वासियों से निवेदन किया है कि सभी भाई बहन घर मे उपलब्ध चीजों से राखी बनाएं। घर में बनायी गयी राखी को प्रतियोगिता में शामिल करने 9479264100 नंबर के व्हाट्सएप्प में भेंजे। साथ में अपना नाम भी लिखें। भेजी गयी राखी को प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।
 
            इसके अलावा घर में  बनायी गयी राखी को अच्छे से पैकेजिंग कर निकट थाने में जमा करें। राखी को पुलिस विभाग और धिति वेलफेयर फाउंडेशन के माध्यम से कोरोना वारियर्स को बांधा जाएगा। साथ ही विभाग की तरफ से 3 सबसे सुंदर राखियों को पुरस्कार के लिए चयनित भी चयनित किया जाएगा। 
 
                       पुलिस कप्ता ने आम जनता से आग्रह किया है कि सभी लोग परिवार के साथ कोरोना से बचाव और सुरक्षा उपायों को गंभीरता से अपनाएं। सेल्फी और वीडियो बनाकर पुलिस विभाग को भेजें। अपनी खुशियों में दूसरों को भी शामिल करें।
TAGGED:
Share This Article
close