सब्जी की खेती में कामयाबी की इबारत

Shri Mi
1 Min Read

IMG-20161024-WA0038बिलासपुर।ये सच्ची कहानी है,एक युवक की जिसने अपनी मेहनत से, मुरूम वाली 30 एकड़ बंजर जमीन पर सब्जी के खेती कर सफलता की इबारत लिखी है, बिलासपुर से 25 किमी दूर भरारी में उत्तम केडिया ने 30 एकड़ बंजर जमीन पर इसी साल सब्जी की खेती की शुरुवात आधुनिक ड्रिप पद्धति से की,अब तक खीरा,मिर्ची, आदि 20 लाख की बिक चुकी है है, अदरक,बैगन, लौकी भी बाजार जाने वाली है,या जा रही है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                सुबह 8 बजे से संध्या तक उत्तम केडिया, खेत में रहते है, ये उनकी खेती का पहला चरण है,जिसके और रकबा बढ़ाया जायेगा,जिन्होंने ये माना था, इस जमीन पर कभी खेती नहीं हो सकती वो भी ये खेती देख दांतों तले ऊँगली दबा लेते हैं।उत्तम केडिया का मानना है,यदि मेहनत,लगन,और सोच से आधुनिक खेती की जाए तो खेती लाभ का सौदा है,उनकी अब तक की लागत खेती से निकलने वाली है और लाभ सामने है, साथ सौ ग्रामीणजनों को स्थाई रोजगार मिल रहा है! खीरा,मिर्चे का रेट उन्हें 20 से 22 रूपये किलो मिल रहा है।जिसे बिलासपुर मंडी में दलाल के माध्यम बिक्री किया जाता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close