सब्जी मण्डी में लगी आग..देर रात की घटना..दमकल के प्रयास काबू

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
सांकेतिक फाइल फोटो

बिलासपुर— रेलवे परिसर स्थित स्टेशन के पास सब्जी और मछली बाजार में 20 सितम्बर की रात्रि आग लग गयी। देखते देखते दो दर्जन से अधिक झोपड़ी और गुमटियां जलकर खाक हो गयी। मामले की जानकारी पुलिस और फिर दमकल टीम तक पहुंची। खबर मिलते ही व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। आग पर किसी तरह काबू पाया गया। तब तक व्यापारियों को बहुत नुकसान हो चुका था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 19 और 20 सितम्बर की दरमियानी रात्रि सुबह 3 बजे के आसपास बुधवारी बाजार स्थित सड़क दूसरी तरफ सब्जी मण्डी में आग लग गयी। आग इतना तेज लगी कि देखते ही देखते झोपड़िया और गुमटियां कुछ समय में ही जलकर खाक हो गयी। आनन फानन में लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचने से पहले जानकारी दमकल टीम को दी। इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत प्रयास से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते सब कुछ खाक कर दिया।

                  पुलिस सूचना के बाद दमकल की टीम पानी लेकर पहंची। धधकते आग को किसी तरह काबू पाया गया। तब तक सुबह हो चुकी थी। इस दौरान मौके पर व्यापारियों का हुजुम देखने को मिला। लोगों ने बताया कि व्यापारियों को आगजनी से खासा नुकसान पहुंचा है।

            जानकारी देते चलें कि इसके पहले भी बुधवारी सब्जी बाजार कई बार आगजनी का शिकार हो चुका है। बताया जा रहा है कि आगजनी के पीछे शरारती तत्वों का हाथ होगा। यहां नशेड़ियों का हमेशा दिन रात जमावड़ा रहता है। किसी ने या तो आग जलाया होगा या फिर बीड़ी सिगरेट पीकर फेंक दिया होगा। जिसके चलते आग ने सब्जी मण्डी को खाक में तब्दील कर दिया।

close