सभापति और मेयर जाएंगे दिल्ली.. 23 को सोनिया और राहुल से होंगे रूबरू.. मेयर ने कहा..बताएंगे कुशल नेतृत्व और कल्याणकारी योजनाओं से मिली जीत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—निकाय चुनाव में भारी सफलता के बाद प्रदेश के सभी कांग्रेस निगम सभापति और मेयर पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने दिल्ली जाएंगे। इस दौरान बिलासपुर मेयर और सभापति से भी राहुल और सोनिया गांधी की सौजन्य मुलाकात होगी। कयास लगाया जा रहा है कि मेयर रामशरण यादव और सभापति शेख नजरूद्दीन भूपेश सरकार की सफलता का रोडमैप रखेंगे। साथ ही निगम में मिली जीत के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई भी देंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              निकाय चुनाव में भारी सफलता और शपथ ग्रहण के बाद छत्तीसगढ़ के सभी निगम मेयर और सभापति राष्ट्रीय नेतृत्व से सौजन्य मुलाकात करने दिल्ली जाएंगे। जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष से जिला संगठन और सभापति और मेयर को सूचना मिली की दोनों को 22 जनवरी की रात तक दिल्ली हर हालत में पहुंचना है। 23 जनवरी को बिलासपुर समेत प्रदेश नगर निगम के सभी सभापति और मेयरों को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से रूबरू होना है।

                          मामले में मेयर रामशरण ने बताया कि 22 जनवरी को दिल्ली पहुंच जाएंगे। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव में मिली सफलता के कारणों और नेतृत्व की बेहतर कार्यकुशलता को भी रखेंगे। रामशरण यादव ने बताया कि प्रयास होगा कि बिलासपुर विकास को लेकर भी अपनी बातों को रखने का प्रयास करूंगा।

                 मेयर ने बताया कि निगम में बहुत सारी योजनाएं केन्द्र से भी संचालित है। बिलासपुर नगर निगम विकास को लेकर मौके मिलने पर दो एक बिन्दुओं को राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रखूंगा। रामशरण ने कहा कि इस बात से इंकार नही किया जा सकता कि पिछले एक साल में प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसान युवा और व्यापारी वर्ग से लेकर गरीबों के लिए बहुत काम किया है। वैसे इस बात की जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को भली भांति है। लेकिन बताने का प्रयास करूंगा कि निकाय चुनाव में जीत का श्रेय निश्चित रूप से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी और जनहितकारी योजनाओं के साथ कुशल नेतृत्व को जाता है। 

                रामशरण ने बताया कि 22 जनवरी को दिल्ली रवाना होना है। 23 जनवरी को दस जनपद स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष से रूबरू होने का मौका मिलेगा।  

close