सभापति ने किया बहुमत का अपमान..करेंगे शराबबंदी की मांग-शैलेन्द्र

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

SMART_CITY_BITE_SHAILENDRA 005बिलासपुर—- कांग्रेस पार्षद दल प्रवक्ता और नेता प्रतिपक्ष ने निगम प्रशासन पर जनभावना के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस पार्षदो के अनुसार सभापति ने विशेष बैठक नहीं बुलाकर नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 30 का उल्लंघन किया है। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि यदि सभापति ने 28 मार्च को सामान्य सभा में शराबबंदी पर चर्चा नहीं कराया तो निगम सरकार को भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि सामान्य सभा के मद्देनेजर कांग्रेस कार्यालय में पूर्ण शराब बंदी को लेकर रणनीतियों पर चर्चा की गयी है। शैलेन्द्र के अनुसार निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन की अगुवाई में 23 पार्षदों के हस्ताक्षरित पत्र सभापति और आयुक्त को विशेष सामान्य बुलाने के लिए कहा गया था। महापौर और सभापति को दिये गए पत्र में निगम क्षेत्र में 1 अप्रैल से शराब नही बेचने की मांग की गयी थी। दुकानों के निर्माण पर रोक लगाने को कहा गया था। निगम क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी संकल्प पारित करने की मांग की गयी थी।

                शैलेन्द्र ने पत्रकारों को बताया कि नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 30 के तहत् के तहत् प्रावधान है कि कुल निर्वाचित पार्षदों की संख्या की एक तिहाई पार्षदों की अनुमति से किसी भी विषय और परिस्थितियों में विशेष सभा की मांग की जा सकती है। सभापति को विशेष सभा बुलाने के लिए बाध्य है। लेकिन चिंता का विषय है कि बिलासपुर निगम ने नगर पालिक अधिनियम का खुलेआम उल्लंघन किया है। लोकतंत्र में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की अवहेलना है।

               सभापति ने  विशेष सभा नही बुलाकर नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 30 का उल्लंघन किया है।  इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस कमेटी, काग्रेस पार्षद दल और शहर के दोनो ब्लाक कांग्रेस कमेटियों, प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थितियों बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 28 तारीख को सामान्य सभा के दौरान कांग्रेस पार्षद दल पुरजोर तरीके से शराबबंदी के मांग पर चर्चा के लिए सदन पर दबाव बनाएंगे।

            शैलेन्द्र ने बताया कि यदि सभापति ने नगर निगम क्षेत्र मे पूर्ण शराबबंदी पर चर्चा नहीं कराया या संकल्प पारित नहीं किया तो सदन में कांग्रेस के विरोध का सामना करना पड़ेगा। कांग्रंस पार्षद दल के शेख नजीरूद्दीन, जिला कांग्रेस के राजेन्द्र शुक्ला, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने संयुक्त रूप से बयान दिया कि सदन में कांग्रेस के पार्षद निगम सरकार का विरोध करेंगे। कांग्रेसी पार्षदों के समर्थन में जिला शहर, ब्लाक,  कांग्रेस के पदाधिकारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रदेश पदाधिकारी के बाहर उपस्थित रहेंगें।

                     बैठक में कांग्रेस पार्षदों के अलावा प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव महेश दुबे, रामशरण यादव, कार्यकारिणी सदस्य शेख गफ्फार, वरिष्ठ नेता शिवा मिश्रा, शहर कांग्रेस  के प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय, पार्षद दल के प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल, किसान कांग्रेस के सदस्य सुनील शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू, कार्यकारिणी अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बाटू,युवा कांग्रेस के शिवा नायडू आदि उपस्थित थे।

Share This Article
close