सभी जिलों में बनेगा,डे-केयर और हेल्प डेस्क-बोरा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_23794344214979बिलासपुर—1 अक्टूबर की तारीख को प्रदेश में भी अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। शासन ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। जिला और विकासखण्ड स्तर पर लोगों के बीच परिचर्चा,जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान में अशासकीय संगठनो और वृद्धजनों के संगठनो को भी शामिल किया जाएगा। शासन ने सभी तरह के सार्वजनिक उपक्रमो को वृद्धजनों के सम्मान पहुंचाने योजनाओ और कार्यक्रमों को शामिल करने का निर्देश दिया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 जानकारी के अनुसार शासन इस साल समाज में वृद्धजन दिवस को धूम धाम से मनाने का फैसला किया है। कलेक्ट्रेट, शासकीय कार्यालय, राजस्व कार्यालय, हॉस्पिटल जैसे संस्थानो में वृद्धजनों के लिए हेल्पडेस्क शुरू करने का निर्देश दिया है। शासन ने हेल्पडेस्क को बहुआयामी उद्देश्यों  को ध्यान में रखते हुए दिव्यांग और महिलाओ को भी सहयोग करने को कहा है।

                                         छत्तीसगढ़ शासन से जारी जिला कार्यालयों को निर्देश दिया गया है कि राजस्व न्यायालय के ऐसे प्रकरण जिसमे वरिष्ठ नागरिक पक्षकार हो, उनके प्रकरणो को एक अक्टूबर को विशेष समाधान कोर्ट लगाकर निबटाया जाए। जरूरत पड़ने पर अभियान शुरू कर निश्चित अवधि में प्रकरण को अंजाम तक पहुचाया जाए।

               खेल युवा कल्याण मंत्रालय के सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि जिले के ऐसे कार्यालय जिनमे वृद्धजनों के आवेदन, निवेदन या किसी प्रकारी कि शिकायत लंबित है उन्हें कैंप लगाकर दूर करने का शासन ने फैसला किया है।

                                           सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि वृद्धजनों के लिए आवश्यकता अनुसार एक अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में डे-केयर सेंटर का शुभारंभ किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के सहयोग से शासकीय संस्था को जो डे-केयर सेंटर शुरू कर सकते हैं उनकी पहचान की जाएगी। उन्होने बताया कि बृद्धजनों के साथ ऐसे लोग जो दिवयांग है उनके लिए विशेष हैल्थ केंप का आयोजन किया जाएगा।

                  बोरा ने बताया कि जिले के कार्यालयो और भवनो मे दिव्यांग और वृद्धजनों के अनुकूल आवश्यक व्यवस्था बनाई जाएगी। जिला कार्यालयो की बिल्डिंग,परिसर को वृद्धजन और दिवयांगजन के अनुकूल विकसित करने का फैसला शासन ने किया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग सचिव ने बताया कि  विशेष अभियान की शुरुवात 1 अक्टूबर से की जा सकती है। जिस भी बिल्डिंग या परिसर मे व्यवस्था पूरी की जा चुकी है, ऐसे परिसर या बिल्डिंग को वृद्धजन या दिवयांगजन परिसर घोषित किया जाएगा।

                                       शासन ने इस साल वृद्धजन दिवस को नए स्वरूप मे जिले के अनेक कार्यक्रमों और अभियानो के साथ मनाने का फैसला किया है। ताकि समाज मे वृद्धजनों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को सुदृढता के साथ स्थापित किया जा सके।

close