समयदानी कार्यकर्ता बनाएंगे अभियान को सफल…भााजपा राष्ट्रीय संगठन का फैसला…पार्टी के बड़े नेता देंगे प्रशिक्षण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता को गति देने केन्द्रीय संगठन ने सात दिवसीय समयदानी कार्यकर्ताओं को भेजने का निर्णय लिया है। बिलासपुर जिले के शक्ति केन्द्रोंं में समयदानी कार्यकर्ता स्थानीय समयदानी कार्यकर्ताओं को कार्यशाला का आयोजन कर सदस्यता अभियान का टिप्स देंगे। कार्यशाला का आयोजन 25 जुलाई को करबला स्थित भाजपा कार्यालय में किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 बताते चलें कि।भारतीय जनता पार्टी… सर्वस्पर्शी भाजपा र्स्वव्यापी भाजपा अभियान के माध्यम से संगठन पर्व रूप मना रहा है। संगठन पर्व अभियान 6 जुलाई से शुरू हुआ है। पर्व का समापन 11 अगस्त को होगा। इस दौरान भाजपा के बड़े से लेकर स्थानीय स्तर के नेता घर पहुंचकर लोगों को भाजपा में सददस्यता दिला रहे हैं।  सदस्यता अभियान का आगाज डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती 6 जुलाई से शुरू हुआ है।

                             भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने अब प्रत्येक शक्ति केन्द्र में 7 दिवसीय समयदानी कार्यकर्ताओं को भेजने का निर्णय लिया है। बिलासपुर जिले के समयदानी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला का आयोजन 25 जुलाई गुरूवार को भाजपा कार्यालय करबला में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा।

                         भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कार्यशाला में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी समेत बड़े नेता कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।

Share This Article
close