समरसता, भाईचारे के लिए एक दिनी उपवास…नेहरू चौक में प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी..चंदन और शिव भी होंगे शामिल

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—- जिला कांग्रेस कमेटी 9 अप्रैल को स्थानीय नेहरू चौक में एक दिवसीय उपवास के साथ धरना पर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस एक धरना प्रदर्शन और उपपास में नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव भी शिरकत करेंगे एक दिवसीय उपवास और धरना प्रदर्शन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर समरसता,एकता और भाईचारे की रक्षा के लिए किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       देश की एकता,अखंडता,समरसता,एकता और भाईचारे की रक्षा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी नेहरू में एक दिवसीय उपवास रख धरना प्रदर्शन करेगी। धरना प्रदर्शन और उपवास का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश में 9 अप्रैल को किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के हवाले से यह जानकारी संबागीय प्रवक्ता अभयनारायण राय ने दी है।

                             अभयनारायण राय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर 9 अप्रैल दोपहर 11 – 2 बजे तक स्थानीय नेहरू चैक में सभी कांग्रेसी एक दिन का उपवास कर धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव राष्ट्रीय नेता नेता चंदन यादव और कार्यकारी अध्यक्ष शिव डहरिया भी शामिल होंगे।

               धरना प्रदर्शन और उपवास कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर विधायक दिलीप लहरिया, विधायक प्रत्याशी भुवनेश्वरयादव, आशीष सिंह ठाकुर समेत सभी पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश प्रतिनिधि, राष्ट्रीय प्रतिनिधि, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी,शहर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, समस्त ब्लाक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, इंटक, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, सेवादल पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने सभी लोगों से उपस्थित रहने को कहा है।

close