समस्याओं से रूबरू होंगे मंत्री..अन्य कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

amar agrawalबिलासपुर—निकाय मंत्री अमर अग्रवाल 25 दिसम्बर रविवार को नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगें। सुबह 11- 12 बजे के बीच निवास कार्यलय राजेन्द्र नगर में जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं से रूबरू होगें रूबरू। दोपहर 12 बजे बेलवा पास्टर चर्च, तारबाहर रोड में आयोजित क्रिस्चन यूथ एसोसिएशन के आशीर्वाद समारोह में लोगों से मिलेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                   दोपहर 12.30 बजे बर्जेश स्कूल के पास स्थित डिसाइपल चर्च में क्रिसमस पर आयोजित मिलन समारोह में भी भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे रिंग रोड स्थित पल्लव भवन में सद्भावना सर्व वैश्य समाज के वैवाहिक परिचय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। दोपहर 1.30 बजे शुभम विहार में प्रजापति ब्रम्हकुमारी मार्ग का लोकापर्ण करेगें। दोपहर 2 बजे सी.एम.डी. काॅलेज के पास स्थित चर्च में क्रिस्चन समाज के सम्मान एवं मिलन समारोह में भाग लेगें।

                                     अमर अग्रवाल शाम शाम  6 बजे यदुनंदन नगर तिफरा में आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह में शामिल होगें। 6.30 बजे सी.एम.डी. काॅलेज स्थित आडोटोरियम में आयोजित विवेकानंदन लाफ्टर क्लब के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करेंगे। 7 बजे सी.एम.डी. कॅालेज मैदान में आयोजित अखिल भारतीय रात्रि कालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से मिलेंगे। 7.30 बजे रिंगरोड क्रं.2 स्थित सुपर बाजार के सामने आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में भी शामिल होगें।

 

close