समस्या निवारण शिविर में कांग्रेसियों का हंगामा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170504-WA0020बिलासपुर–बिल्हा ब्लाक के दगौरी में लोक सुराज अभियान समस्या निवारण शिविर लगाया गया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार चार हजार से अधिक आवेदनों का निराकरण किया गया । इस दौरान कांग्रेस के गांव चलो चौपाल लगाओ अभियान दल ने जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में अधिकारियों का प्रश्नों से घेराव किया। राजेन्द्र ने अधिकारियों पर सवालों की झड़ी लगाई। इस दौरान राजेन्द्र शुक्ला और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच जमकर वाद विबाद हुआ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने गांव चलो चौपाल लगाओ अभियान के तहत दगौरी में आयोजित समस्या निवारण शिविर में धावा बोला। कांग्रेसियोंन ने अधिकारियों पर सवालों के तीर छोड़े। राजेन्द्र ने कहा कि सुराज अभियान केवल छलावा है। सैकड़ों गरीब ग्रामीणों और निराश्रितों का नाम राशन कार्ड से निकाल दिया गया है। राजेन्द्र ने अधिकारियों से कहा कि जनता पानी पानी चिल्ला रही है। लेकिन अधिकारियों को होश नहीं है।

                                           एक तरफ बड़ी बड़ी कम्पनियों को मुफ्त में पानी दिया जा रहा है। हजारो गैलन पानी नोवा कंपनी के नाली बहता रहता है। लेकिन ग्रामीणों को प्यास बुझाने तरसना पड़ रहा है। तालाब सूख चुके हैं..अधिकारियों को कोई फिक्र नहीं है। बच्चे बूढे और जवान पानी के लिए चिल्ला रहे हैं।

                  राजेन्द्र ने शिविर में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि ऐसा लगता है कि ग्रामीणों की समस्याओं को जानबूझकर आने वाले सुराज अभियान के लिए रखा गया है। राजेन्द्र ने आरोप लगाया कि किसी का नाम राशन कार्ड से जानबूझकर हटाया गया है तो कई अपात्रों का नाम रूपयों के दम पर जोड़ा दिया गया। राजेन्द्र ने शिविर में मौजूद एडिश्नल कलेक्टर के.डी.कुंजाम और एसडीएम से सवाल किया कि किसानों को धान का समर्थन मूल्य और बोनस कब दिया जाएगा। राशन कार्ड में छूट गए गरीबों का नाम जोड़ा जाएगा या नहीं।

अधिकारियों ने कहा कि बोनस,समर्थन मूल्य और शिवनाथ से पानी दिए जाने का मुद्दा नीतिगत है। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैंं। इतना सुनते ही कांग्रेसियों ने शिविर में हंगामा मचाना शुरू कर दिया। काफी समझाइश के बाद भी कांग्रेसियों ने हंगामा करने से बाज नहीं आए। अंत में प्रशासन को ही शिविर को बंद करना पड़ा।

close