समाजसेवक खेरा की अस्थियां मां नर्मदा को समर्पित…प्रदेश महामंत्री ने बताया…होगा शांति भोज का आयोजन

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर— प्रोफेसर प्रभुदत्त खेडा के अस्थियों को पावन नदी मां नर्मदा में विसर्जन किया गया। मुखाग्नि देने वाले सुनील जायसवाल के साथ बिलासपुर से अटल श्रीवास्तव, महेष दुबे, अभय नारायण राय, अरविन्द शुक्ला लमनी पहुंच कर अंत्येष्ठि स्थल अस्थियों को संचित किया। इसके बाद खेरा की अस्थियों को  विधि विधान से पात्र में रखकर सभी लोग मां नर्मदा में विसर्जन के लिए रवाना हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            सभी शुभचिन्तकों ने समाजसेवक पीडी खेरा की अस्थियों को अमरकंटक पहुच कर माॅ नर्मदा में विसर्जित किया। अंत्येष्ठि स्थल से राख को लमनी और केंवची के आस पास नदी नालो में भी विसर्जित किया गया। बिलासपुर से अरविंद शुक्ला, एस.आर.टाटा, आशुतोष शर्मा, समेत गौरला-पेण्ड्रा के बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद हुए।

             खेरा के कर्मक्षेत्र को मद्देनजर अस्थि विसर्जन माॅ नर्मदा कुण्ड में समर्पित किया गया। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि पितृ मोक्ष अमावस्या 28 सितम्बर को शांति भोजन का आयोजन किया जाएगा। लमनी समेत उनके अन्य प्रभाव वाले क्षेत्रों में भी विधि विधान से क्रिया कर्म किया जाेगा। प्रोफेसर खेडा का बच्चो और कन्याओं से लगाव को देखते हुए विशेष कन्या भोज का भी आयोजन किया जाएगा।

close