समाज कल्याण में बिलासपुर को नेशनल अवार्ड

Chief Editor

4248ccIMG_20161203_195818_043नई दिल्ली।केन्द्र सरकार से लगातार मिल रहे राष्ट्रीय पुरस्कारों की श्रृंखला में छत्तीसगढ़ के खजाने में आज दो और पुरस्कार शामिल हो गए।राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अंतर्राष्ट्रीय निःशक्तजन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार के निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम को और राज्य के बिलासपुर जिले को राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा। समाज कल्याण मंत्री रमशीला साहू और सचिव सोनमणि बोरा ने निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के लिए और कलेक्टर बिलासपुर पी. अनबलगन ने अपने जिले के लिए राष्ट्रपति के हाथों इन पुरस्कारों को ग्रहण किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                           छत्तीसगढ़ प्रदेश को यह राष्ट्रीय पुरस्कार दिव्यांगजनों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री  थावरचंद गेहलोत और राज्य मंत्री द्वय सर्वश्री कृष्णपाल गुर्जर और रामदास आठवाले भी उपस्थित थे।

                                                  समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम को यह पुरस्कार पिछले वर्ष बड़ी संख्या में हितग्राहियों को ऋण वितरण, ऋणों की वसूली के प्रतिशत, आवंटित राशि के समुचित उपयोग, दिव्यांगजनों के आर्थिक विकास के लिए संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, उन्हें स्वरोजगार उद्यमों से जोड़ने की सार्थक पहल के लिए दिया गया है। इन सभी गतिविधियों में संस्था का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।

                                                         बिलासपुर जिले को यह पुरस्कार जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को पुनर्वास सेवाएं दिलाने के लिए अनुकरणीय कार्यों पर प्रदान  किया गया। बिलासपुर जिले में दिव्यांगजनों की पहचान, मूल्यांकन तथा उनके कल्याण के लिए शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। दिव्यांगजनों को सूचना प्रौद्योगिकी से भी जोड़ा गया है। उन्हें खेल गतिविधियों सहित परिवहन और चिकित्सा सुविधाओं के साथ सहायक उपकरण भी दिए जा रहे हैं।

close