चहुंमुखी विकास में नारियों का अहम् योगदान–अमर

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर—नगर में आज निकाय एवं वाणिज्य कर मंत्री अमर अग्रवाल का जन्मदिन धूम-धाम से मनाया गया। संगठनों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह केक काट मंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। आज अमर अग्रवाल को 53 वे वर्षगांठ की बधाई देने सुबह से उनके निवास पर समर्थकों का तांता लगा रहा। सांसद लखनलाल साहू, पामगढ़ विधायक अम्बेश जांगड़े समेत निकाय के नेताओं ने अमर के निवास पर पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके बात मंत्री अमर अग्रवाल दिन पर जगह- जगह आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सभी लोगों को प्यार और स्नेह के लिए आभार जाहिर कर कई घोषणाएं भी की।

                   आज शहर में मंत्री अमर अग्रवाल का जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया। उनके निवास पर पहुंचकर सांसद लखनलाल साहू,संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े ने बधाई दी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू समेत भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद निकाय मंत्री अमर अग्रवाल त्रिवेणी भवन में आयोजित महिला स्वसहायता समूह के कार्यक्रम में हजारों लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने विशाल केक भी काटा। कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी शशि अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।

IMG-20150922-WA0022                 महिला स्व-सहायता समूह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जहां इतने बहनों का प्यार मुझे हासिल हो वहां बिलासपुर के विकास के लिए कुछ करने का साहस मिलता है। उन्होंने कहा कि हमारे धर्मग्रंथों में कहा गया है कि जहां नारियों की इज्जत और सम्मान होता है वहां सुख समृद्धि का निवास होता है। आज 10 हजार से अधिक महिला स्व-सहायता समूह के चलते ही प्रत्येक नागरिक प्रसन्न और सुखी है। मंत्री ने कहा भाजपा सरकार का हमेशा से उद्देश्य रहा है कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सशक्त बनाया जाए। देश की आधी आबादी महिलाओं की है। देश और समाज निर्माण में उनकी भूमिका आधे से कहीं ज्यादा है। आज महिलाएं ना केवल घर बल्कि सामाजिक गतिविधियों में योगदान देते हुए विकास की नई ईबारत लिख रही हैं। उन्होंने कहा कि 72 लाख से अधिक गणवेश बनाने की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। इससे ना केवल रोजगार का अवसर मिला है बल्कि मां बेटी बहन का स्नेह भी स्कूलों तक पहुंचा है।

IMG-20150922-WA0023                   त्रिवेणी भवन कार्यक्रम के बाद अमर अग्रवाल ने देवकीनंदन दीक्षित सभागार में आयोजित लायंस क्लब के कार्यक्रम में भी शिरकत किया। यहां उपस्थित लोगों ने मंत्री के 53 वें जन्मदिन पर केक काटकर अपनी खुशियां जाहिर की। उपस्थित लोगों को संबोधिकत करते हुए उन्होंने कहा कि लायंस क्लब ने प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में सेवा भावना का जो मिसाल लोगों के सामने रखा है। वह अन्य किसी संगठन में कम ही देखने को मिलता है। अमर अग्रवाल ने कहा कि जो जरूरत मंदों और निःशक्तों का आंसू पोंछता है उसे ही ईश्वरीय कृपा मिलती है। मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार समाज के सभी कमजोर वर्गों के साथ है। अमर अग्रवाल ने समाज कल्याण विभाग और लांयस क्लब के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम के बाद सात सौ से अधिक निःशक्तों को ट्राइसायकल कैलिपर्स और कृतिम अंग का वितरण किया। इस दौरान विकलांग भाइयों के चेहरे पर अलग ही रौनक देखने को मिला।

IMG-20150922-WA0008                       देवकीनंदन दीक्षित सभागार में आयोजि कार्यक्रम के बाद अमर अग्रवाल ने यश पैलेश में आयोजित अमर फैंस कार्यक्रम में भी शिरकत किया। इस दौरान अमर अग्रवाल को बधाई देने वालों का बहुत बड़ा समूह नजर आया। केक काटने के बाद सभी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और दीर्घायु की कामना की। यश भवन ने कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य लोगों के सामने सरकार की योजनाओं को सामने रखा। उन्होंने कहा कि जिस दिन में अपने शहर के प्रत्येक नागिरक का आंसू पोंछ दू उसी दिन मेंरा जन्मदिन सार्थक होगा। इसके लिए उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं को गरीबों की सेवा करने के लिए कोई मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

                            ट्रायसायकल वितरण समारोह के पहले  प्रेस क्लब अध्यक्ष शशिकांत कोन्हेर की अगुवाई में बिलासपुर के पत्रकारों ने देवकीनंदन संभागार पहुंचकर अमर अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी।इस मौके पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए बुके भेंट किया।

IMG-20150922-WA0012                            अमर अग्रवाल का जन्म दिन बुधवारी पंजाबी समाज ने भी धूमधाम से मनाया। पंजाबी समाज ने शरोपा भेंटकर ईश्वर से दीर्घायु की कामना की। इस मोके पर पंजाबी समाज ने बिलासपुर का विकास पुरूष भी बताया।

                             अमर अग्रवाल ने आज सकरी नगरपंचायत भवन का भी लोकार्पण किया। उपस्थित लोगों से कहा कि भवन की सार्थकता सिर्फ सुन्दर दिखना नहीं है। सही मायनों में उसकी सार्थकता तभी होगी जब यहां आने वालों की समस्यायों को ईमानदारी से हल किया जाए। देर शाम अमर अग्रवाल सेंट जेवियर्स कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

                        जगह- जगह आयोजित कार्यक्रम में  मनीष अग्रवाल, अमरजीत दुआ, कलेक्टर अन्बलगन,निगम कमिश्नर रानू साहू, जिला पंचायत सीईओ डॉ.सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे समेत भाजपा हजारों कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।

close