समाज बिखराव का बाहरी लोग उठा रहे फायदा-पाण्डेय

Shri Mi
4 Min Read

IMG-20160911-WA0099बिलासपुर। आज के समय में शहर, प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में ब्राम्हण का नेत्त्व होना चाहिए। जिस तरह से देश और समाज में आंतरिक बिखराव और संकट चल है ऐसी स्थिति में इस देश का ब्राम्हण ही बचा सकता है। इसलिए ब्राम्हण व्यक्गित स्वार्थ को त्याग कर एकजुट हों।ये विचार डाॅ.सी.वी.रामन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव शैलेष पाण्डेय ने व्यक्त किए। वे कान्यकुब्ज ब्राम्हण विकास मंच के वार्पिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोल रहे थे। पाण्डेय ने कहा कि आज दूसरे समाज का हर व्यक्ति चाहता है कि हम एकजुट न हों और समाज में बिखराब बना रहे। वे इस बात का ही लाभ उठाना चाहते है और उठा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           IMG-20160911-WA0096यही कारण है कि ब्राम्हण को क्षेत्र से प्रतिनिधित्व ही नहीं मिल रहा है। पाण्डेय ने कहा कि आज दूसरे समाज के लिए हमे ड्राईव कर रहे है। जो समाज स्वयं शीर्प समाज है उसे दूसरे का मुह ताकना पड़ रहा है।शैलेष पाण्डेय ने समाज के लोगों से अपील की कि हम सब एकजुट रहें। उन्होंने कहा कि जीवन अच्छा तभी रहेगा जब हम अच्छे काम करते रहेंगे। इसलिए सभी बुराईयों और गलतियों को छोड़कर सिर्फ अच्छा काम करने की कोशिश करें।साथ ही समाज की वेबसाइट का शुभारंभ किया।

                        इस मौके पर विशिस्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सांसद करूणा शुक्ला ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की राजनीति में एक भी कान्यकुब्ज ब्राम्हण को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। इसके बाद भी आज हम बेहतर काम कर रहे है और प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

                          इस अवसर पर बी.के.पाण्डेय , के.के.अवस्थी, सिद्वनाथ मिश्रा, डाॅ.रामप्रसाद दीक्षित, पं.शिवमंगल पाण्डेय, राधे गोविंद बाजपेई, अरूण शुक्ल,राजेश मिश्र, शिवा मिश्रा, राजेंद्र,शुक्ला ने समाज के लोगों को संबोधित किया। अतिथियों ने कान्यकुब्ज ब्राम्हण विकास मंच द्वारा प्रकाषित, ब्रम्ह आलोक पत्रिका का विमोचन किया। इस अवसर पर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बच्चों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति। 

समाज के युवा पढ़ेगें सीवीआरयू में-शैलेष
इस अवसर कुलसचिव शैलेष पाण्डेय ने घोषणा की कि सीवीआरयू समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा देगा। इसके लिए 10 विद्यार्थियांे का चयन किया जाएगा। पाण्डेय की इस घोषणा का समाज के लोगों ने स्वागत किया और उन्हें साधुवाद दिया। आयोजन में सेवानिवृत्त शिक्षक षिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। जिसमें शंकर प्रसाद त्रिपाठी, नंदकुमार तिवारी, यतींद्र मिश्र, बिहारी लाल तिवारी, सुरेश तिवारी, कामिनी त्रिपाठी,शशिप्रभा त्रिपाठी एवं निरूपमा तिवारी शामिल रहे।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में मिला पुरस्कार-
इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता में आयुश बाजपेई, अपर्णा अवस्थी,आशीष शर्मा, गरिमा शर्मा को पुरस्कार दिया गया। इसी तरह विशाल दुबे,प्रतीक तिवारी और शिखर मिश्रा को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही अक्षिता तिवारी, मानसी दीक्षित, अभिषेक तिवारी और रीमा तिवारी को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close