समीक्षा बैठक में मुंगेली और जीपीएम पुलिस को शबासी..आईजी ने कहा..जांच में अनावश्यक देरी के लिए..जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर–पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने मुंगेली, जीपीएम आनलाइन समीक्षा बैठक कर पुलिस कप्तानों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। लंबित अपराध, मर्ग और शिकायत मामलों का जल्द से जल्द निराकरण करने को कहा। साथ ही महिला संबधित अपराध में किसी भी लापरवाही को बर्दास्त नहीं किए जाने की बात कही।
                       पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रतन लाल डांगी ने मुंगेली और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला पुलिस कप्तान और प्रशासन से आनलाइन समीक्षा बैठक कर वस्तुस्थिति को लेकर विचार विमर्श किया। आईजी ने लंबित अपराध, महिला और बच्चों संबंधित गंभीर अपराध, लंबित मर्ग और शिकायतों को गंभीरता के साथ लेने को कहा। पीड़ितों को ‘पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना’ तहत जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति राशि प्रदाय किये जाने पर जोर दिया। बैठक में दोनों जिलों के पुलिस कप्तान समेत राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
                                 पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान विभिन्न बिन्दुओं पर कार्यवाही संबंधी निर्देश दिया। गंभीर किस्म के प्रकरणों में सतत विवेचना करने को कहा। मामले में विधिसम्मत निराकरण की बात कही। आईजी ने महिला संबंधी मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही पर जोर दिया। समय-सीमा के भीतर त्वरित निराकरण करने को कहा।
            पुलिस महानिरीक्षक ने विवेचक की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए बताया कि  अनुशासनात्मक कार्यवाही भी किया जाए। मर्ग प्रकरणों में विलंब से अपराध पंजीबद्ध किये जाने पर संबंधित थाना प्रभारी, जांचकर्ता अधिकारी का स्पष्टीकरण लिया जाए। संबंधितों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करें।
            समीक्षा बैठक में मुंगेली पुलिस कप्तान ने आईजी को बताया कि 1 मई से 15 जुलाई के बीच जिले में लंबित मर्ग 217 में से कुल 161 मर्ग प्रकरणों का निराकरण किया गया है। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही पुलिस कप्तान ने जानकारी साझा किया कि लंबित 195 मर्ग में से कुल 142 मर्ग प्रकरणों का निराकरण हुआ। पुलिस महानिरीक्षक ने दोनो ही पुलिस कप्तानों को शुभकामनाएं देते हुए शेष मर्ग प्रकरणों का भी वैधानिक निराकरण किये जाने को कहा।
          समीक्षा बैठक में जिला मुंगेली से पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, डीएसपी लोरमी माधुरी धीरही, डीएसपी साधना सिंह,एस.आर. धृतलहरे और एम.एम. मिंज  के अलावा जीपीएम अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा अशोक वाडेगांवकर समेत रेंज कार्यालय बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस कप्तान दीपमाला कश्यप और माया असवाल उपस्थित रहीं।  

 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close