सरंक्षक की भूमिका में रोहित तिवारी.. संचानालय लिपिकों ने किया सम्मान.. कर्मचारी लिपिक संघ ने किया स्वागत

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
अधीनस्थ लेखा सेवा परीक्षा,आयोजित,लिपिक संघ,मांग,संचालक ,ज्ञापन,raipur,bilaspur,chhattisgarh,news,mantralay,atal nagar,
बिलासपुर—-सक्रिय मंच छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी को छत्तीसगढ़ संचनालय विभागाध्क्ष कर्मचारी संघ को बनाया गया है। लिपिक संघ ने उपलब्धि को लेकर खुशी जाहिर की है। रोहित तिवारी ने बताया कि सक्रिय मंच के साथ संचनालय के साथी मिलकर संघर्ष करेंगे।
 
       छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी को संचनालय विभागाध्क्ष कर्मचारी संघ का संरक्षक बनाया गया है। संचनालय लिपिकों की मंशा का सम्मान करते हुए पिछले दिनों संचनालयीन (विभागाध्यक्ष) कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र ठाकुर ने संरक्षक बनने का आग्रह किया था। रोहित तिवारी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए सहमति प्रदान की।  डॉ जितेन्द्र ठाकुर ने अपनी कार्यकारणी एवं पंजीयक को इस आशय की जानकारी दी है।
 
                      इस अवसर पर जितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि संचनालय में लिपिक वर्गीय साथियों की संख्या अधिक है। इसलिए रोहित भाई के जैसे संघर्षशील और ऊर्जावान साथी के साथ मिलकर संघर्ष करना अच्छा लगेगा।
 
            रोहित तिवारी के संरक्षक बनने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के संस्थापक चंद्रिका सिंह,फेडरेशन के संयोजक अनिल शुक्ला, ओपी शर्मा प्रताध्यक्ष छत्तीसगढ़  प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ समेत फेडरेशन के सम्बद्ध संघो ने शुभकामनाएं दी है।
close