सरकण्डा में दो पक्षों में मारपीट…प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज…आरोपी को तलाश रही पुलिस

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— सरकण्डा में बीती शाम दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर फरार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को धर दबोचा जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       सरकन्डा थाना से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम जबड़ापारा गली नम्बर तीन में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। पुलिस को जानकारी मिलने से पहले आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित जय कुमार ध्रुव पिताम्बर ध्रुव की शिकायत पर आज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित ने बताया कि रविवार की रात्रि करीब 8 बजे आरोपी अजय पोर्ते और अशोक पोर्ते ने हमला किया।

                                     जय ने बताया कि अजय और अशोक पोर्ते से मारपीट के दौरान चोट पहुंची है। फरार दोनों आरोपियों ने जान से मारने की कोशिश की है। जय की शिकायत पर फरार आरोपियों के खिलाफ धारा 323,506,294,34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

close