सरकार का फूंका पुतला…जमकर नारेबाजी…भाजपा यूथ नेताओं ने कहा…पीएमटी छात्रों के भविष्य से हुआ खिलवाड़

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी युवा नेताओं ने आज पुराना बस स्टैण्ड चौक पर सरकार का पुतला दहन आक्रोश जाहिर किया है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। व्यापम ने पीईटी और पीपीएचटी की परीक्षा अचानक स्थगित कर बच्चों के साथ अन्याय किया है। छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था कांग्रेस सरकार आने के बाद चौपट हो गयी है। सरकार ने लाखों बच्चों के साथ षड़यंत्र कर 2 मई को होेने वाली निरस्त कर दिया है। जिससे प्रदेश के बच्चों और पालकों में भारी आक्रोश है।
               भाजयुमो नेताओं ने  कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री और अधिकारियों के बयान से जाहिर होने लगा है कि प्रदेश की दिशा और दशा ठीक नहीं है। बड़े-बड़े वायदे कर सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस सरकार की कारगुजारियों से जनता भय में है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दुहाई देने वाली सरकार एक साल के लिये नौकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रदेश सरकार के निर्णय से बेरोजगार युवाओं में भारी असंतोष है। प्रदेश की नई नवेली सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। पुतला दहन के दौरान भाजपा के युवा नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
                          युवा नेताओं ने बताया भाजपा युवा मोर्चा ने आज बिलासपुर समेत प्रदेश में कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया है। पुतला दहन के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर,जिला महामंत्री दुर्गा कश्यप, कन्या शक्ति संयोजिका सुनीता मानिकपुरी, प्रणव शर्मा, प्रकाश यादव, राहुल मुगल, दुर्गेश पाण्डेय, हरि गुरूंग, अनमोल झा, तामेश कश्यप, आदित्य तिवारी, अमरदीप बोलर, नवीन उभरानी, दीपक खंडवा, अशोक मिथुन, इंशु गुप्ता, रौशन सिंह, रोहित मिश्रा, सन्नी रजक, महर्षि बाजपेयी, मोनू रजक, धनंजय गोस्वामी, मंगल सोनवानी, कृष्णा शर्मा, दाउ शुक्ला, नीतिन छाबड़ा, अंकित पाठक, मोनू बाजपेयी, श्रेय गुप्ता, प्रशांत कश्यप, नरेश ललपुरे, रवि साहू सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
Share This Article
close