सरकार की शराब नीति पर कांग्रेसियों का हमला

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

DSC_0089बिलासपुर—पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस नेताओं ने बाल्मिकी चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश वाजपेयी, पूर्व सांसद इंंग्रिड मैक्लाउड, निर्मल बत्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसबीर गुम्बर ने संबोधित किया। सरकार की रीति नीति पर कटाक्ष करते हुए शराब नीति को जमकर आड़े हाथ लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसबीर गुम्बर ने कहा कि शर्म आती है ऐसी सरकार पर जिसे युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं। गरीबों के आंसू पोंछने का समय नहीं है। शराब बेचने और परोसने की चिंता जरूर है। शायद देश की पहली सरकार है जिसे किसानों की कम दारू की चिंता ज्यादा है। गुम्बर ने कहा कि आदिवासियों को चुनचुन कर मारा जा रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। बोनस को देने सरकार के पास धन नहीं है। क्योंकि गरीबों का पैसा सीधे नेताओं और आईएएस के खाते में जाता है।

                    गुम्बर के कहा कि आंकड़ों पर विश्वास करें तो सिर झुक जाता है जब लोग कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा शराबी रहते हैं। शराब ने समाज को लंगड़ा बना दिया है। मां, बेटी और बहन सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। सरकार को कोई चिंता नहीं है…क्योंकि भाजपा नेताओं को  घोटालों से फुरसत नहीं है।

                     पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश वाजपेयी ने कहा कि पिछले 13 सालों से जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। आदिवासियों की आवाज को दबाया जा रहा है। भाजपा नेता लूट खसोट से बाज नहीं आ रहे हैं। कर्मचारियों के घर से कुबेर का खजाना निकाल रहा हो। उसी प्रदेश के किसान भूख से मर रहे हैं।वाजपेयी ने कहा कि सरकार सभी मोर्चा पर फेल है। प्रशासनिक आंतकवाद ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। ऐसा नहीं होता तो अब तक बहन ममता खाँडेकर के हत्यारे सलाखों के पीछे होते।

           पूर्व सांसद इंग्रीड मैक्लाउड ने कहा कि सरकार की शराब नीति…नेताओं ने अपनी सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया है। मैक्लाउड ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की तानाशाही से परेशान है। साल 2018 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उस समय किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा।

                  नुक्कड़ सभा को निर्मल बत्रा के अलावा अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों ने भी संबोधित किया। सभी ने भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे को बहुरूपिया बताया।

close