सरकार ने किया विजन-2030 का टारगेट सेट

Shri Mi
1 Min Read

setरायपुर।संयुक्त राष्ट्रसंघ और छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को मंत्रालय संयुक्त रूप से आयोजित कार्यशाला में छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए ‘विजन-2030’ की प्रपोसड़ प्लान पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव विवेक ढांड ने की। कार्यशाला में  भारत स्थित संयुक्त राष्ट्रसंघ के स्थानीय समन्वयक, यूएनडीपी के भारत स्थित प्रतिनिधि यूरी अफानसेव तथा भारत सरकार के नीति आयोग के सलाहकार अनिल कुमार जैन सहित छत्तीसगढ़ सरकार के सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव और संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                        बता दें कि छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास के लिए विजन-2030 का लक्ष्य लेकर राज्य शासन द्वारा कार्ययोजना बनाई जा रही है। कार्यशाला में इस पर गहन विचार-मंथन किया गया। कार्यशाला में इसके साथ ही वर्ष 2020 के लिए भी वोर्क्प्लन का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए चर्चा की गई।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close