सरगुजा मे फुटबाल,तीरंदाजी-एथलेटिक्स अकादमी के काम मे आएगी तेजी

Shri Mi
2 Min Read

sonmoni_borah_mantralay_fileरायपुर।राज्य सरकार ने अधिकारियों को सरगुजा में फुटबाल, तीरंदाजी और एथलेटिक्स अकादमी की स्थापना के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।खेल और युवा कल्याण विभाग के सचिव सोनमणि बोरा ने शुक्रवार को मंत्रालय में हुई बैठक में प्रदेश के नौ जिलों से आए जिला खेल अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को राज्य सरकार के निर्देशों की जानकारी दी और कहा कि इसके लिए तत्परता से काम शुरू किया जाए।बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार ने वर्ष 2016-17 के बजट में नौ विभिन्न जिलों के 20 स्थानों पर मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए नौ करोड़ रूपए का प्रावधान किया है।हर स्टेडियम के लिए 45 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                   सचिव बोरा ने इन मिनी स्टेडियमों के निर्माण के लिए चल रही प्रक्रिया की भी समीक्षा की।बोरा ने कहा कि खेल अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी संबंधित जिलों में कलेक्टर से समन्वय कर यह कार्य वर्तमान वित्तीय वर्ष समाप्त होने के पहले शुरू करवाएं। प्रत्येक मिनी स्टेडियम में रेनवाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करें और वृक्षारोपण भी किया जाए।

                              इन मिनी स्टेडियमों में दस प्रकार के खेलों की सुविधा रहेगी।इनकी स्वीकृति जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम चिस्दा और लक्ष्मण, जिला बलौदाबाजार के भाटापारा, जिला महासमुन्द के ग्राम खट्टी, राजधानी रायपुर के मठपारा, जिला बालौद के डौंडीलोहारा, जिला धमतरी के ग्राम आमदी, जिला कोरिया के ग्राम सरड़ी, जिल्दा, चारपारा, पिपरा, कठगोड़ी, सोरगा, जिला सरगुजा के देवगढ़, उदयपुर, अजिरमा, कतकालो, जिला सूरजपुर के प्रेमनगर, सूरजपुर और ग्राम हर्रा-टिकरा में दी गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close