सरगुजा राजमाता को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Shri Mi
1 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी) सरगुजा राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान अजय गुप्ता ने बताया की राजमाता एक आयरन लेडी थीं,राजमाता दो बार कैबिनेट मंत्री के पद पर रह चुकी हैं। सरगुजा की जनता के लिए राजमाता हमेशा कार्य करतीं रहीं। वहीं राजनीति में भी राजमाता सदैव सक्रिय रहती थीं। सरगुजा राजमाता का हम सभी सदा ऋणी रहेंगे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं में द्वारिका प्रसाद केसरी रामजी बर्मन डॉक्टर दिनेश यादव संतोष कुमार गुप्ता उदय कुमार गुप्ता अजय कुमार सोनी प्रतीक सिंह सनोज दास सहित अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close