सरगुजा सम्भाग में फेडरेशन का सम्मेलन सम्पन्न,इन चार मांगों के सम्बंध में हुआ मंथन

Shri Mi
2 Min Read

अम्बिकापुर-छग सहायक शिक्षक फेडरेशन सरगुजा सम्भाग का एक दिवसीय सम्मेलन सह पदाधिकारी अधिवेशन प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें सरगुजा संभाग के पाँच जिला अम्बिकापुर, जशपुर, कोरिया,सूरजपुर,बलरामपुर के पदाधिकारी हजारो की संख्या में सहायक शिक्षक उपस्थित थे।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

मां महामाया के पावन धरा सरगुजा के माता राजमोहिनी भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रान्त के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष मनीष मिश्रा,उपाध्यक्ष शिव मिश्रा,सचिव सुखनंदन यादव,कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता प्रांतीय पदाधिकारी शिव सारथी, अश्वनी कुर्रे ,कौशल अवस्थी,राजू यादव,विजय मानिकपुरी,श्रीमती उमा पाण्डेय , राजकुमारी भगत,केशरी पैंकरा,जांजगीर जिलाध्यक्ष विश्वकांत शर्मा,राजनादगांव जिलाध्यक्ष शंकर साहू ने मां सरस्वती के पूजा अर्चना करके किया ततपश्चात जिले व संभाग के पदाधिकारियो ने प्रांतीय टीम का भव्य सम्मान करते हुए माल्यार्पण किया।

सम्मेलन कार्यक्रम को प्रदेश प्रवक्ता उमा पाण्डेय, प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मिश्रा,सचिव सुखनंदन यादव,शिव मिश्रा,अजय गुप्ता,शिव सारथी,अश्वनी कुर्रे,विश्वास भगत,टिकेश्वर भोई,देवनारायण गुप्ता,सन्तोष सिंह ,बृजेश साहू,रविन्द्र तिवारी,विजय साहू,निर्मल भट्टाचार्य,ने सम्बोधित किया। सभी लोगो ने अपने सम्बोधन में राज्य सरकार की वादा खिलाफी के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए माँग के लिए जल्द ही वृहद आंदोलन करने की बात पर जोर दिया।

आज के सम्मेलन कार्यक्रम में कोरिया जिलाध्यक्ष विश्वास भगत को सर्वसम्मति से सरगुजा सम्भाग प्रभारी तथा अम्बिकापुर जिलाध्यक्ष सन्दीप पांडेय को बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक गुप्ता,अनिल टोप्पो ने और आभार प्रदर्शन अम्बिकापुर जिलाध्यक्ष सन्दीप पांडेय ने किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close