सर्वमंगल कामना के साथ छठ महापर्व की महाआरती

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20151115_175556बिलासपुर– सर्वमंगल कामना और महाआरती के साथ आज देर शाम सूर्य उपासना का महापर्व का आगाज हुआ। महाआरती में विशिष्ट और जनसामान्य लोग उपस्थित हुए। इस दौरान सभी समाज के लोगों ने छठ माता की आरती कर प्रदेश में भाईचारा और एकता का आशीर्वाद मांगा। महाआरती के पहले कार्यक्रम को आमंत्रित अतिथियों नें मंच से जनसामान्य को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक,बिल्हा विधायक बद्रीधर दीवान,शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर,निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन,संभागीय प्रवक्ता अभय नाराण राय,अनिल टाह,शेख गफ्फार समेत कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                     महाआरती से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि हमारी पंरपराएं समाज के हमेशा हितकर रही हैं। जब हम उन परंपराओं को नजरअंदाज करते हैं तभी समाज में विसंगतियां पैदा होती है। छठ पर्व हमारी महान परंपराओं में से एक है। इससे हमें आगे बढ़ने की शिक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि सूर्य को अर्घ्य देना शक्ति और सामर्थ्य को हासिल करना है। सूर्य हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। उसके बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं।

IMG_20151115_182532                     धरम लाल ने कहा कि ऊर्जा,विश्वास,स्वाभिमान,तेज,ताजगी और आत्मविश्वास का दूसरा नाम छठ महापर्व है। कौशिक ने कहा कि आज हम पानी के स्रोत के दुश्मन हो गये हैं। जैसे जैसे हम प्रगति कर रहे हैं। उसके साथ ही हम विसंगतियों से जाने अंजाने नाता भी जोड़ने लगे हैं। छठ महापर्व हमें इन विसंगतियों से दूर हटने का संदेश देता है। धरम ने कहा कि सभ्यता का विकास नदियों के तट पर ही हुआ है। धरम ने कहा कि जल ही जीवन है। छठ माता हमें ज्ञान दे कि हम अपने अमृत तुल्य जल को संवर्धित और संरक्षित कर सकें। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री का अभियान भी यही है कि हम अपने प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित और निर्मल रखें। देश को सफाई अभियान से जुड़कर सुंन्दर बनाएं

                   जीवन पांच तत्वों का अमूल्य धरोहर है। उसमें जल और ऊर्जा भी एक है। हमें छठपर्व के बहाने जल को प्रदूषित होंने से बचाना है। क्योंकि हमारा जन्म पानी से ही हुआ है। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र संस्कृति समिति ने अरपा को बचाने का जो बीड़ा उठाया है ना केवल बंदनीय है बल्कि अनुकरणीय भी है। लोगों को मिलजुलकर जल स्रोत की रक्षा करना है।

IMG_20151115_175638                           सभा को बेलतरा विधायक बद्रीधर दीवान ने भी संबोधित किया। उन्होंने आयोजन समिति को इसके लिए साधुवाद भी दिया। कार्यक्रम को पाटलीपुत्र सास्कृतिक समिति के अध्यक्ष एस.पी.सिंह ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

         सभा संबोधन के बाद अतिथियों ने अरपा मां की महाआरती की। इस मौके पर विधि विधान के साथ दीप लेकर धरम समेत आंगतुक अथितियों ने अरपा माता की आरती की। साथ ही जिला और प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि का आशीर्वाद भी मांगा।

close