सर्वे: देश के टॉप 3 CM में एक भी बीजेपी का नहीं,ये है सबसे लोकप्रिय

Shri Mi
1 Min Read

Arvind Kejriwal, Election Commission, Aap, Mla, Office Of Profit Case,नईदिल्ली।हाल ही में पॉलिटिकल एडवाइजर ग्रुप I-PAC ने एक सर्वे किया है। इस सर्वे से देश के मौजूदा राजनैतिक परिदृश्य का कुछ हद तक अंदाजा लग रहा है। हालांकि सर्वे में भाजपा के लिए खतरे की घंटी है। दरअसल इस सर्वे के मुताबिक देश के टॉप 3 सीएम में से एक भी भाजपा का सीएम नहीं है। हालांकि पीएम पद के लिए अभी भी पीएम मोदी देश युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।

राहुल गांधी इस रेस में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। बताया जा रहा है कि यह सर्वे देश के 57 लाख लोगों पर किया गया है। जिसके मुताबिक देश के टॉप 3 सीएम में पहले नंबर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम है।

वहीं दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हैं और तीसरे स्थान पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं। चौथे नंबर की बात करें तो यहां नंबर बिहार के सीएम और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार का है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close