सीपत थानेदार राठिया का शव पहुंचा बिलासपुर..अंतिम संस्कार से पहले दी गयी सलामी..शामिल हुए आलाधिकारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- एम्स से सीपत थानेदार मानसिंह का शव बिलासपुर रवाना हो गया है। बताया जा रहा है कि कुछ देर बार दी मान सिंह राठौर का शव बिलासपुर पहुंच जाएगा। अंतिम संस्कार से पहले पुलिस महकमा स्वर्गीय राठिया को सलामी देगा। फिलहाल मानसिंह राठिया की मौत से पुलिस महकमें बेचैनी और सन्नाटा पसरा हुया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     सीपत थानेदार मानसिंह राठिया की रविवार की सुबह इलाज के दौरान एम्स रायपुर में मौत हो गयी । मानसिंह राठिया को चार दिन पहले ही कोरोना संक्रमण के बाद गंभीर स्थिति में एम्स में भर्ती किया गया था। इस बीच उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार भी हो रहा था। लेकिन रविवार सुबह जानकारी मिली कि राठिया ने साढ़े 6 बजे के आसपास अंतिम सांस ली है। खबर मिलने के बाद बिलासपुर पुलिस महकमें में सन्नाटा पसर गया।

               पुलिस सूत्रों के अनुसार राठिया का शव सुरक्षआ के बीच बिलासपुर पहुंचने ही वाला है। अंतिम संस्कार के पहले पुलिस की तरफ से मानसिंह को सलामी दी जाएगी। इस दौरान पुलिस के आलाधिकारी तोरवा श्मशान घाट में मौजूद रहेंगे।

                             बताते चलें कि मान सिंह राठिया धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होने नौकरी की शुरूआत 1982 में आरक्षक पद शुरू की। अपनी ईमानदारी और मेहनत के दम पर राठिया ने तीन स्टार हासिल किया। साल 2103  से इंस्पेक्टर के पद पर थे। कुछ महीने पहले ही जिले के तीन चार थाना में प्रभारी के बाद सीपत की जिम्मेदारी दी गयी थी। 58 साल के राठिया इसी दौरान कोरोना से संक्रमित हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स रायपुर में भर्ती किया गया था

दी गयी अंतिम सलामी

                खबर लिखे जाने के दौरान सीपत थानेदार मानसिंह राठिया को बिलासपुर पुलिस ने अंतिम सलामी दी है। सलामी कार्यक्रम तोरवा श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान जिले के प्रशासनिक अधिकारियों समेत पुलिस के आलाधिकारी मौजूद थे।

close