सहकारी बैंक में दीवान का आतिशी स्वागत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20150727_161834बिलासपुर— विधानसभा उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नगर पहुंचे बद्रीधर दीवान का जिला सहकारी बैंक में शानदार स्वागत किया गया। एक घंटे से पहले ही जिला सहकारी बैंक में ठोल ताशे बजना शुरू गया। जैसे ही विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान पहुंचे चेयरमेन देवेन्द्र पाण्डेय ने बुके देकर बद्रीधर दीवान से आशीर्वाद लिया और स्वागत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   जिला सहकारी बैंक में बद्रीधर दीवान का फूल माला पहनाने के बाद कर्मचारियों ने आरती से स्वागत किया। चेयरमेन के कक्ष में बैंक के सभी कर्मचारियों ने दीवान को पुष्प गुच्छ भेंट अपनी खुशी व्यक्त की। इस मौके पर केन्द्रीय बैंक के चेयरमैन देवेन्द्र पाण्डेय ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि छ्त्तीसगढ़ को बद्रीधर दीवान के अनुभवों का विधानसभा उपाध्यक्ष बनने के बाद बहुत फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि बद्रीधर दीवान कभी केन्द्रीय बैंक मानसेवी संचालक हुआ करते थे। उनके कार्यकाल में बैंक ने बहुत तरक्की की। हमें गर्वे है कि किसान पुत्र विधानसभा उपाध्यक्ष बना इसका फायदा अब किसानों को जरूर मिलेगा। देवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि दीवान जी हमेशा केन्द्रीय बैंक के विकास की बातें करते हैं। पिछली बार उन्हीं के मार्गदर्शन में केन्द्रीय बैंक का चुनाव हुआ। आज बैंक दिन दूनी रात चौगुनी विकास की दिशा में अग्रसर हैं। पाण्डेय ने बताया कि हमें उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहेगा।

                     बद्रीधर दीवान ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा आज से पन्द्रह साल पहले बैंक स्थिति अच्छी नहीं थी। लेकिन अब इसके विकास को देखने के बाद मुझे बहुत गर्व होता है। आगे भी विकास की ओर अग्रसर रहेगा। मेरे योगदान की जब भी जरूरत पड़ेगी मैं बैंक के हित में साथ चलुंगा। दीवान ने बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने किसानों के हित में बैंक को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। चेयरमैन भी किसानों के लिए भरपूर काम कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में ही आज जिला सहकारी बैंक पांच साल में विकास का कीर्तिमान रचा है। किसानों को बिना किसी परेशानी के सुविधाएं दी जा रही हैं। बद्रीधर दीवान ने कहा कि मै उस्थित सभी कर्मचारियों से अपील करता हूं कि ईमानदारी से काम करें। ज्यादा से ज्यादा किसानों के हित में काम करें। लोगों को बैंक से जोडें। उन्होंने कहा कि कुछ गलत जानकारियों से लोग बैंक से जुड़ नहीं पा रहे हैं। उनके भ्रम को भी मिटाने का काम करें।

close