सहकारी बैंक में 20 करोड़ जमा..निगम ने वसूला तीस लाख

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20161112-WA0166बिलासपुर– लोकअदालत के बैंक,निगम और बिजली विभाग के स्टाल में टैक्स बिल भरने वालों की देखने को मिली। निगम स्टाल में सबसे ज्यादा लोग देखे गए। इधर पोस्ट आफिस में भी दिन भर में हजारो की संख्या में लोग नोट जमा करने और एक्सचेंज करने पहुंचे। निगम ने रिकार्ड तोड़ टैक्स वसूला।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                         आज मेगा लोक अदालत में टैक्स दाताओं की भीड़ देखने को मिली। जानकारी के अनुसार निगम ने आज कार्यालय और लोकअदालत को मिलाकर करीब तीस लाख 26 हजार का राजस्व वसूल किया। कल के मुकाबले आज ज्यादा टैक्स वसूले गए। राजस्व अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव ने बताया कि सम्पदा कर,विज्ञापन,जलकर और बाजार कर में निगम को आज तीस लाख 26 हजार की आमदनी हुई है।आज की लोकअदालत में निगम जल विभआग के खाते में तीन लाख अठारह हजार 136 रूपए की आवक हुई है। 11 लाख 36 हजार रूपए सम्पति कर वसूला गया है।

                              मालूम हो कि निगम ने इस साल राजस्व वसूली का लक्ष्य 25 करोड़ निश्चित किया है। पिछले कुछ दिनों में 8 करोड़ से अधिक टैक्स मिल चुके हैं। पूर्णिमा श्रीवास्तव ने बताया कि इस साल यह लक्ष्य आसानी से हासिल हो जाएगा। निगम कर्मचारी विनोद शर्मा ने बताया कि लोकअदालत में जलकर से 6 लाख 88 हजार और कार्यालय में एक लाख तीन हजार रूपए टैक्स के रूप में मिले है।

रूपए जमा करने की होड़IMG-20161112-WA0164

                     पोस्टआफिस और बैंकों में इस समय पुराने पांच और एक हजार नोट को जमा करने की होड़ है। जिला सहकारी बैंक में शनिवार को कुल 20 करोड़ रूपए जमा किये गए। कल इस बैंक को राजपत्र में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन आज सबसे अच्छी व्यवस्था जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में ही है। लोग शांति के साथ नोट जमा किये।

                                        एचडीएफसी बैंक मुंगेली नाका शाखा में 1100 ग्राहकों ने 44 लाख नोट बदला। 317 लोगों ने नोट जमा किया है। देर रात तक स्टेट बैंक में कितने रूपए जमा किए गए या निकाले गए इसकी जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि एसबीआई में बिलासपुर संभाग विभिन्न शाखाओं में करोड़ों रूपए का लेनदेन हुआ है। कमोबेश पोस्टआफिस में भी लोगों की भीड़ दिन भर देखने को मिली। लोगों ने यहां भी परेशानियों के बीच लाखों रूपे एक्सचेंज किये और करोड़ों में जमा किये हैं।

close