सहकारी बैंक ATM ठगीः छुट्टी के दिन एडीएम ने लगाया कोर्ट…किसानों की हुई गवाही..बताया..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- शनिवार छुट्टी के दिन एडीएम कोर्ट में सहकारी बैंक एटीएम ठगी शिकार किसानों की गवाही हुई। इस दौरन किसानों ने एडीएम ऊइके को बैंक खाता,स्टेटमेन्ट और एफआईआर की कापी को पेश किया।
 
          जिला सहकारी बैंक के सीरियल एटीएम घोटाले की सुनवाई शनिवार को छुट्टी के दिन सुनवाई एडीएम कोर्ट में हुई। पीड़ित कृषको की सुनवाई भारतीय किसान संघ पदाधिकारियों के सामने हुई। इस दौरान ठगी के शिकार सभी किसानों ने एक एक कर अपने बयान दिए। इसके अलावा एडीएम कोर्ट में किसानों ने बैंक खाता ,बैंक स्टेटमेंट और FIR की जानकारी दी।
 
            कोर्ट ने किसानों की बातों को गंभीरता से सुना। साथ ही पेश किए गए दस्तावेजों का  बारीकी से अवलोकन किया। किसानों ने इस दौारन खाते से निकाले गए रुपयों के बारे में बताया। सवाल के जवाब में किसानों ने बताया कि उन्होंने एटीएम के लिए आवेदन नहीं किया था। और ना ही हमें एटीएम की जानकारी ही दी गयी। एटीएम बना है इस बारे में भी नहीं बताया गया।
 
        पीड़ित किसान रामकुमार कौशिक, ठाकुर राम साहू , शिवकुमार साहू ने  एडीएम कोर्ट को बताया कि एटीएम को लेकर बैंक प्रबंधन ने कुछ भी नहीं बताया है।  मस्तूरी  के किसान विनोद सिंह ठाकुर ने बताया कि उसे एटीएम कार्ड दिया गया है। लेकिन उसका एक बार ही प्रयोग किया। लेकिन किसी ने उसके खाते से दस ,दस,हजार रुपये दो बार में आईडीबीआई राजकिशोर नगर एटीएम से किसी ने निकाल लिया। जबकि एटीएम कार्ड उसके पास ही था।
 
                विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी तत्काल मस्तूरी बैंक को दिया। थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराया। इसके बाद एटीएम को ब्लॉक कराया। 
 
           एडीएम ने संबलपुरी के पीड़ित किसानों से सिविल लाइन थाना और मस्तूरी थाना पुलिस कार्रवाई के बारे में भी पूछा। किसानों ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है कि पुलिस ने अभी तक क्या कार्रवाई की है।
 
             गवाही के बाद सभी किसानों ने भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे समेत भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों को बधाई दी। किसानों ने बताया कि संघ के प्रयास से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।  सुनवाई में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे , गजानन्द दिघरस्कर , विजय  यादव , माधोसिंह , प्रफुल मिश्रा ,एवम पीड़ित कृषक रामकुमार कौशिक , ठाकुरराम साहू , शिवकुमार साहू ,विनोद सिंह उपस्थित हुए ।
 
 
 
TAGGED:
close