सहायक शिक्षक फेडरेशन का आंदोलन: बिलासपुर संभाग ने दिखाई ताकत

Shri Mi
4 Min Read

रायपुर।27 सितम्बर से रायपुर के ईदगाह भांठा में सहायक शिक्षक फेडरेशन के बिलासपुर संभाग का आंदोलन हुआ।फेडरेशन से जुड़े प्रांतीय संयोजक शिव सारथी, अश्वनी कुर्रे रंजीत बैनर्जी ने बताया कि फेडरेशन का आंदोलन संविलियनय के बाद ऊपजे विवाद का परिणाम है उन्होंने राज्य शासन पर आरोप लगाया है कि शासन ने हमे संविलियन तो दे दिया पर इसके साथ वर्ग-3 सहायक शिक्षको को वेतन विसंगति, बिना क्रमोन्नति प्रवधान का संविलियन और 8 साल का समय बन्धन के बाद संविलियन का दिया है जो हमे कतई मंजूर नही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ज्ञात हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा था कि छग में मध्यप्रदेश से बेहतर संविलियन लाभ देंगे पर उनका यह वादा मात्र मंचीय भाषण साबित हुआ मध्यप्रदेश में सभी शिक्षाकर्मीयो को उनकी प्रथम नियुक्तितिथि से ही एक मुश्त संविलियन किया गया है वही 12 साल की सेवा अवधि वालो को प्रथम क्रमोन्नत तथा 24 सेवा अवधि वालो को द्वितीय क्रमोन्नति लाभ सहित शिक्षा विभाग में संविलियन किया गया है जो हर मायने में हमारे छग प्रदेश से बेहतर है।

प्रांतीय संचालक अश्वनी कुर्रे शिव सारथी ने कहा है कि वर्ग-3 की वेतन विसंगति 2013 से चालू हुआ है जो आज संविलिओं उपरांत विकराल रुप ले लिया है जिसके परिणाम स्वरूप आज वर्ग-3 को प्रतिमाह 12 हजार से ज्यादा का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है जिससे हम लोगो में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। प्रांतीय संयोजक अश्वनी कुर्रे, शिव सारथी, अजय गुप्ता ने कहा कि हर बार सहायक शिक्षक ही ढ़गे जाते है जबकि मांग के आंदोलन में सबसे बड़ी भूमिका इसी वर्ग का होता है और पूरे जोश जुनून से हम आंदोलन को सफल बनाते हुए शासन प्रशासन से लड़ाई लड़ते है पर परिणाम हमारे विरुद्ध आता है।यही कारण है कि प्रदेश के 1 लाख 9 हजार सहायक शिक्षको ने अपने नए संगठन फेडरेशन का गठन करके चार सूत्रीय मांग के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

और आगे भी अपनी लड़ाई इसी फेडरेशन के बैनर तले लड़ने का संकल्प दोहराया है। आंदोलन समिति के अश्वनी कुर्रे ने माँग पूरा होते तक रायपुर के ईदगाह भांठा में आंदोलन जारी रखने की बात बताया। आज आंदोलन कब प्रथम दिवस में बिलासपुर सम्भाग से बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक साथियो ने सहभागिता निभाया जिसमे बड़ी संख्या में महिला शिक्षिकाओं ने उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाया आज बिलासपुर सम्भाग के बाद 28 सितंबर को बस्तर सम्भाग के शिक्षक आंदोलन में भाग लेंगे।

आज के धरना प्रदर्शन को मुख्यरूप से मनीष मिश्रा अश्वनी कुर्रे,शिव सारथी रंजीत बैनर्जी जाकेश साहू ,राजेस्वर लोनिया दिलीप पटेल रमेश पटेल राजकुमार कोरी विनोद कोशले नोहर चंद्रा शिव साहू राजेंद्र गुमसरे जी प्रमोद कीर्ति चुरावन तरूण आशा कोरी सहित बड़ी संख्या में ब्लाक व जिला संयोजको ने सम्बोधित किया पूरे धरना कार्यक्रम को प्रांतीय संयोजक अश्वनी कुर्रे ने संचालित किया। आज के उस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या मे बिलासपुर सम्भाग के महिला व पुरूष सहायक शिक्षको ने भाग लिया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close