सहायिका और कार्यकर्ताओं को दोगुना मानदेय..शासन का आदेश…एक अप्रैल से होगा लागू फरमान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर, अम्बिकापुर, दुर्ग ,जगदलपुर,ट्रांजिट हॉस्टल,chhattisgarh,pwdबिलासपुर—छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय को दोगुना कर दिया है। एक अप्रैल से प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए अतिरिक्त मानदेय बढ़कर दो गुना हो जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                           राज्य शासन महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्यकर्ता और सहायिकाओं को अतिरिक्त मानदेय देने का एलान किया है। शासन का आदेश एक अप्रैल 2018 से लागू होगा।

                मालूम हो कि राज्य शासन से कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अभी तक प्रतिमाह 1000 और 500 रूपए अतिरिक्त मानदेय दिया जा रहा है। एक अप्रैल से शासन ने सभी कार्यकर्ताओ और सहायिकाओं को वर्तमान के मानदेय में एक हजार और पांच सौ रूपए अतिरिक्त मानदेय दिये जाने का फैसला किया है।

                        अब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अतिरिक्त मानदेय 1000 हजार रूपए दिया जा रहा है। अब कार्यकर्ताओं को एक अप्रैल से 1000 रूपए बढ़कर 2000 रूपए अतिरिक्त मानदेय हो जाएगा। इसी तरह मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को वर्तमान में 500 रूपए मानदेय दिया जा रहा है। पांच रूपए अतिरिक्त मानदेय मिलने से बढ़कर अतिरिक्त मानदेय प्रतिमाह 1000 रूपए हो जाएगा।

                                                    जानकारी के हो कि वेतन और मानदेय समेत कई जरूरी बिन्दुओं को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने शासन के खिलाफ समय समय पर मोर्चा खोला है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उम्र गुजरने के साथ सुरक्षित जीवन का मांग करते रहे हैं।

close