सांसद और विधायक पहुंचे ग्रामीणों के बीच…पेश किया 1 साल का लेखा जोखा ..बताया..तेजी से हुआ विकास..देश बना मजबूत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सांसद अरुण साव ने मंगलवार को विधायक रजनीश सिंह के साथ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। ग्राम बनियाडीह में जरूरतमंदों को राशन और लखराम में छात्राओं के बीच साइकिल वितरित किया।व्यक्तिगत जनसंपर्क अभियान के तहत् आमजनों से भेंट कर मोदी सरकार की उपलब्धियाँ गिनाया।
 
                       पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद अरूण साव मंगलवार की सुबह बेलतरा विधायक रजनीश सिंह के साथ ग्राम बनियाडीह पहुँचे। ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सांसद और विधायक ने जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। शासकीय उचत्ततर माध्यमिक  शाला लखराम में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में भाग लिया।
 
           सांसद ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे व्यक्तिगत जनसंपर्क अभियान के तहत आमजनों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष उपलब्धियों भरा रहा है। इस दौरान धारा 370 और 35 ए को समाप्त कर जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम किया गया।
 
         सांसद ने लोगों को बताया कि रामजन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य और दिव्य मंदिर के निर्माण का रास्ता खुला। तीन तलाक और नागरिकता संशोधन जैसे महत्वपूर्ण कानून संसद में पारित किए गए।
 
             अरूण साव ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में एक सक्षम नेतृत्व का प्रदर्शन करते हुए  देशवासियों को संकटकाल में हरसंभव मदद पहुँचाया गया। कार्यक्रम में बिल्हा जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, योगेश दुबे, सूरज देवांगन, आशीष राय, रूक्मणी साहू आदि उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close