सांसद का आरोप..2 मंत्रियों से मारपीट फिर गिरफ्तारी..विधायक को पिता से रखा दूर..तुलसी ने प्रदेश अध्यक्ष संदीप को क्या दिया आश्वासन..पढ़ें खबर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now
बिलासपुर—– शुक्रवार को कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक के तन्खा के निर्देश पर  प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप दुबे और रायपुर विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ने राज्यसभआ नामांकन कार्यक्रम में शिरकत किया। प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप दुबे और जिला रायपुर अध्यक्ष ने राज्यसभा के दोनों प्रत्याशियों का गुलदस्ता के साथ स्वागत किया। सीजीवालडॉटकॉम NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए।
 
                शुक्रवार को कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे और उनकी टीम ने राज्यसभा प्रत्याशी फूलो देवी और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। संदीप दुबे ने बताया कि इस दौरान विधि विभाग के प्रदेश सचिव नन्द कुमार पटेल, सयुंक्त सचिव अजय कुमार जोशी और जिलाध्यक्ष कहकशा दानी, सुरेश साहू, जिलाध्यक्ष शहर विजय राठौर समेत कई पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद थे।
 
                   नामांकन प्रक्रिया के दौरान संदीप दुबे ने केटीएस तुलसी विधि विभाग कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। तुलसी और फूलो देवी ने संदीप दुबे के आग्रह को स्वीकार किया है।
 
 तन्खा का आरोप…दो मंत्रियों से हुई मारपीट
 
                              संदीप दुबे के अनुसार राष्ट्रीय नेता विवेक तन्खा ने बताया कि कथित रूप से बंधक बनाए गए कांग्रेस नेताओं के साथ बैंगलुरू में पुलिस ने मारपीट की है। विधायकों की तलाश में बेंगलुरु गए प्रदेश के दो मंत्रियों के साथ पुलिस ने ना केवल मारपीट की है। जीतू पटवारी और लाखन सिंह को गिरफ्तार भी किया गया।
 
           तन्खा ने बताया कि बेंगलुरु स्थित एक रिजॉर्ट में मध्य प्रदेश कांग्रेस के सिंधिया के तथाकथित समर्थक 19 विधायकों को बंधक बनाकर रखा गया है। सभी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के दबाव में इस्तीफा दिया है।
 
               राष्ट्रीय कांग्रेस की लीगल डिपार्टमेंट चेयरमैन और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश के दो मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह गुरुवार को हाट पिपलिया के कांग्रेस विधायक मनोज चौधरी के पिताजी नारायाण चौधरी के साथ बैंगलुरू गए थे। विधायक मनोज चौधरी के पिता अपने बेटे से मिलना चाहते थे। और बेटे को साथ में घर लाना चाहते थे।
 
                          लेकिन विधायक चौधरी को पिता के साथ नही आने दिया गया। तन्खा ने आरोप लगाया कि कर्नाटक पुलिस ने दोनों मंत्रियों जीतू पटवारी और लाखन सिंह के साथ मारपीट की है। इसके बाद दोनों मंत्रियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ऐसा कर्नाटक की भाजपा सरकार के दबाव में किया है।
close