सांसद का स्वास्थ्य मंत्री को खत.. बताया..फण्ड में 55 करोड़ से अधिक राशि..वस्तुओं की नहीं होगी कमी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सांसद अरूण साव ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर कोरोना वायरस प्रकोप पर हरसंभव रोकथाम का प्रयास करने को कहा है। सांसद ने बताया कि कोरोना के खिलाफ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना में 55.62 करोड़ रूपए उपलब्ध हैं। राशि का प्रयोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी वस्तुओं पर किया जा सकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में सांसद साव ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार के रोकथाम और उपचार को लेकर पुरजोर प्रयास की जरूरत है। हमारा ध्यान अन्य गतिविधियों से हटकर केवल और केवल लोगों की सुरक्षा पर हो। हम जानते हैं कि इस प्रक्रिया में स्वास्थ्य संबधी वस्तुओं की आवश्यकता होगी। इसलिए पीपीई, व्हीटीएम किट, एन-95 मास्क, सेनेटाइजर आदि की खरीदी जरूरी है। 

                  इसके अलावा सुरक्षा के उपायों को लिए स्थानीय स्तर पर भी सहयोग लिया जा सकता है। हम सबको मालूम है कि आज की स्थिति में खतरा टला नहीं है। हमें ठोस तैयारी की जरूरत है। जानकारी हो कि राज्य सरकार के पास पर्याप्त फंड है।  भारत सरकार ने 30 मार्च और 7 अप्रैल को राष्ट्रीय स्वास्थ् मिशन योजना के तहत शासन को 55.62 करोड़ राशि जमा किए हैं। राशि उपयोग वस्तुओं की खरीदी में किया जा सकता है।

close