सांसद की बैठक में मिली जानकारी.. कार्यपालन अभियंता पाजीटिव..हड़बाया प्रशासन..संदेहियों को लौटाया घर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- मंथन सभागार में दिशा की बैठक चल रही है। बैठक में जिले के सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। बैठक की अध्यक्षता सांसद बिलासपुर कर रहे हैं। बैठक में कुल 41 से अधिक विकास एंजेन्डों को लेकर चर्चा भी चल रही है। शासन के सख्त दिशा निर्देशों का भी पालन किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                बैठक में मौजूद ग्रामीण यांत्रिकी विभाग कार्यपालन अभियंता को जानकारी मिली का वह कोरोना पाजीटिव हैं। यह जानकारी उन्हें स्वास्थ्य विभाग से मोबाइल के जरिए मिली। कार्यपालन अभियन्ता ने मामले की जानकारी तत्काल प्रशासन को दी। जानकारी मिलते ही अधिकारियों में दहशत फैल गयी। आनन फानन में ग्रामीण अभियांत्रिकी विभाग के सभी सम्पर्क में आने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को तत्काल घर लौटने को कहा गया। साथ ही लोगों को सूचित करने को कहा गया कि संक्रमित अधिकारी के सम्पर्क आने वाले तत्काल लोगों से सम्पर्क तोड़ते हुए कोरोना टेस्ट कराएं।

                 बहरहाल बैठक में सुरक्षा के सारे उपाय किए गए हैं। बैठक के पहले सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच मास्क, ग्लब्स, सेनेटाइजर समेत टोपी का वितरण किया गया है। बावजूद इसके कार्यपालन अभियन्ता के संक्रमण होने की खबर के बाद बैठक में शामिल होने पहुंचे सभी अधिकारियो में दहशत का वातावरण है।

TAGGED:
close