साइबर सेल के सहयोग से पकड़ाया मोबाइल चोर….सीसीटीवी ने खोला आरोपी का पोल…दोनों को कोर्ट ने भेजा जेल

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

आईके ऐलसेला,पुलिस अधीक्षक,बालोद (Balod),एमएल कोटवानी ,भारतीय पुलिस सेवा (IPS),Recruitment,process,begins,police department,chhattisgarh,cg policeबिलासपुर— सायबर सेल की मदद से मोबाइल लूटकर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम जितेन्द्र मरावी है। 16 अगस्त को बेलपान निवासी जब एक महिला सड़क किनारे खड़ा होकर बात कर रही थी। ठीक उसी समय आरोपी ने महिला के सिर पर चोट कर मोबाइल लेकर फरार हो गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    पुलिस कप्तान ने आज प्रेसवार्ता में लाखों की रकम चोरी के मामले में खुलासा के बाद बताया कि तखतपुर थाना क्षेत्र के बेलपान में एक महिला से मोबाइल को किसी ने लूट लिया। 16 अगस्त शाम को जब महिला सड़क किनारे खड़ा होकर बातचीत कर रही थी। ठीक उसी समय पीछे से आकर एक व्यक्ति महिला के सिर पर चोट किया। मोबाइल लेकर चलता बना।

                                      खुद को संभालने के बाद महिला ने तखतपुर थाने में शिकायत की। जांच पड़ताल के दौरान साइबर से जानकारी मिली कि लूट की मोबाइल का उपयोग किया जा रहा है। कोई मोबाइल मे नया सिम डालकर बातचीत कर रहा है। साइबर सेल ने मोबाइल का लोकेशन अमतरा बताया।

           जानकारी मिलने के बाद पुलिस अमतरा पहुंची। घेराबन्दी कर आरोपी जितेन्द्र मरावी को ध र दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ दर्ज अपराध आईपीसी की धारा 392 के तहत कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

पकड़ में आया शातिर चोर

             तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बीजा में टेन्ट हाउस गोदाम से कीमती सामान पार करने वालों को पुलिस ने धर दबोचा है। मामले की शिकायत  टेन्ट व्यवसायी दिनेश क्षत्री ने की थी।  25 अगस्त को थाना पहुंचकर दिनेश ने बताया कि चोरो ने लगातार चौथी बार चोरी को अंजाम दिया है।

                                 अपनी शिकायत में दिनेश सिंह ने बताया कि टेन्ट का व्यवसाय करता है। ग्राम बीजा में उसका गोदाम है। गोदाम में टेन्ट के सारे समान रखे हैं। 25 अगस्त के बीती रात को चोरों ने गोदाम पर धावा बोला, एम्पलीफायर, मिक्सर, डिस्ट्रीव्यूटर, समेत हजारों रूपए के कीमती सामान को पार कर दिया।

               आज बिलासागुड़ी में चोरी के बड़े मामले में खुलासा के दौरान एसपी प्रशांत ने बताया कि शिकायत के बाद तखतपुर पुलिस ने छानबीन तेज की। इसी बीच पुलिस को जानकारी हुई की गोदाम में सीसीटीवी भी लगाया गया है। सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस ने आरोपी की पहचान रोशन ठाकुर के रूप में की।

                     पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रोशन ठाकुर को आईपीसी की धारा 457,380 का मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया। सामान जब्ती के  बाद कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

close