साइरस मिस्त्री को कोर्ट से झटका,टाटा संस से हटाये जाने के फैसले को एनसीएलटी ने बताया सही

Shri Mi
1 Min Read

Cyrus Mistry, Ratan Tata, Tata Sons,नईदिल्ली।टाटा संस जैसी बड़ी कंपनी के चेयरमैन रह चुके साइरस मिस्त्री बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण (एनसीएलटी) ने सोमवार को टाटा संस के बोर्ड निदेशकों द्वारा साइरस मिस्त्री को कंपनी के चेयरमैन पद से हटाने के 24 अक्टूबर 2016 के फैसले को बरकरार रखा है।एनसीएलटी ने अपने फैसले में कहा कि टाटा संस का निदेशक मंडल कार्यकारी अध्यक्ष को हटाने में सक्षम है और बोर्ड सदस्य से हटाए गए मिस्त्री अपना भरोसा खो चुके हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

एनसीएलटी ने यह फैसला मिस्त्री की याचिका पर दिया है। मिस्त्री को टाटा संस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था जिसके बाद भारतीय कॉरपोरेट जगत में भूचाल आ गया था।इसके बाद मिस्त्री को टाटा समूह की छह कंपनियों से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close