सामाजिक फरमान ने ली जान

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

20150221_143041बिलासपुर—कोनी थाना में सामाजिक फरमान से नाराज युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक नाम प्रमोद कुमार सूर्यवंशी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवक गांव की ही एक युवती से प्रेम करता था। सामाजिक एतराज के चलते उसने फांसी पर लटककर जान दे दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र के गतौरी गांव में एक युवक ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक का नाम प्रमोद कुमार सूर्यवंशी है। बताया जा रहा है प्रमोद गांव की ही एक ल़ड़की से प्यार करता था। साथ ही उससे शादी करने की इच्छा रखता था। लेकिन ग्रामीणों ने ना केवल इसका विरोध किया बल्कि प्रमोद को लड़की से फिर कभी ना मिलने की बात कही। बताया जा रहा है लड़की के परिजनों और समाज के अन्य लोगों ने प्रेम को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

समाज के इस व्यवहार से दुखी होकर प्रमोद कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रमोद के कपड़े से एक सुसाइल नोट पुलिस को मिली है। जिसका अभी तक पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।

close