सामाजिक संगठनों से मिले सीएम भूपेश…अभिषेक के बाद लिया आशीर्वाद..स्वल्पाहार के बाद हुए लोरमी रवाना

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले में चुनावी दौरा के बीच कांग्रेस महामंत्री और लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के निवास पहुंचे। प्रदेश के मुखिया ने अटल के परिजनों से भेंट कर आशीर्वाद लिया। स्वल्पाहार के दौरान सीएम ने नगर के कई सामाजिक संगठनों और अन्य गणमान्य लोगों से सौजन्य मुलाकात भी की। सीएम ने सभी से जीत का आशीर्वाद भी मांगा। इस दौरान भूपेश ने फुर्सत के पलों को कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श के बीच काटा।
                      दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को लोकसभा क्षेत्र में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और ब्रिगेडियर प्रदीप यदु के साथ चार सभाएं ली। रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार की सुबह प्रदेश के मुखिया कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के निवास पर स्वल्पाहार किया। इसके पहले भूपेश बघेल ने अटल श्रीवास्तव  की माता जी आशीर्वाद भी लिया। परिजनों से भी मुलाकात की।
              लोकसभा प्रत्याशी के घर पहुंचने पर परिजनों ने भूपेश का आत्मीय स्वागत किया। कांग्रेस प्रत्याशी अटल की माता जी ने मुख्यमंत्री का तिलक कर घर उनका स्वागत किया। घर के सभी सदस्यों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामाजिक संगठनों के प्रमुखों और अन्य लोगों से सौजन्य भेंट कर हालचाल पूछा। इस दौरान अलग अलग सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अलग अलग भेंट कर सरकार बनने के बाद अल्प अवधि में ही जनहित कार्यो को लागू करने के लिए बधाई दी। संगठन प्रमुखो ने कहा कि ऐतिहासिक कार्यों के लिए हम मुख्यमंत्री का आभार जाहिर करते हैं।
             सामाजिक संगठनों के साथ सीएम ने सामाजिक के साथ राजनीतिक गतिविधियों पर खुलकर चर्चा की। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने का आशीर्वाद भी मांगा। अटल श्रीवास्तव के निवास से सीधे मुख्यमंत्री सहयोगी मंत्री शिव डहरिया और  ब्रिगेडियर प्रदीप यदु के साथ एसईसीएल हेलीपैड से लोरमी के लिए रवाना हुए। जिला कांग्रेस के महामंत्री और प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया कि लोरमी की सभा के बाद मुख्यमंत्री जांजगीर लोकसभा की बलौदा, हसौद समेत अन्य जगहों  में आयोजित आम सभा को भी संबोधित करेंगे।
close