सायकल से ज्ञापन देने पहुंची विधायक रश्मि..विजय बने सारथी..मूल्य वृद्धि पर कांग्रेसियों ने जताई नााराजगी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- डीज़ल और पेट्रोल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने तखतपुर मैं धरना प्रदर्शन किया है। विधायक रश्मि सिंह और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने साईकिल से तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम पत्र दिया। साथ ही बढ़ी हुई मूल्य वृद्धि को ज्ञापन लिए जाने को कहा है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
             प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला  कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर के निर्देश पर एक दिन पहले ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीति और पेट्रोल, डीजल रसोई गैस के दाम में लगातार किये जा रहे मूल्य वृद्धि के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का आयोजन पुराना बस स्टैंड तखतपुर में किया गया। विधायक रश्मि सिंह और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने साइकिल से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को दिया। 
 
           धरना प्रदर्शन को संबोधित विधायक रश्मि सिंह ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि जब देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। ठीक उसी समय केन्द्र की मोदी सरकार पेट्रोल डीजल की कीमत को लगातार कीमत बढ़ा रही है। जबकि क्रूड ऑयल सस्ता हो गया है। अभी किसानी का समय भी है, इसका सीधा बोझ किसानों को झेलना पड़ रहा है। मध्यम वर्ग के लोगों को केन्द्र की सरकार चैन से ज़ीने नहीं दे रही है।लोग अब मोदी सरकार बनवाकर पछतावा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार का गठन होते ही किसानों को 2500 रूपए धान की कीमत एवं कर्जा माफ़ी से जो लाभ मिला है, उसे आज किसान याद कर  संकट में भी शादी ब्याह कर रहे हैं।
 
                         जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ मन की बात करते हैं। लोगों को भ्रमित करने में लगे हुए हैं। चीन के सैनिकों ने 20  भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी है।  हमारे जवान शहीद हुए। चीनी सरकार भारतीय सीमा पर कब्जा कर लिया है। कोरोना महामारी  का खौफ  पूरे देश में अपनी पैर फैला लिया है। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी देश की मोदी सरकार किसानों, व्यापारी ,कमजोर और  निम्न आय वर्ग के लोगों पर कहर ढा रही है। पेट्रोल एवं डीजल के दाम में लगातार किये जा रहे मूल्य वृद्धि से आर्थिक मार झेलना पड़ेगा।
 
            कार्यक्रम को जगजीत सिंह ने संबोधित किया। उन्होने केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीति और पेट्रोल, डीजल रसोई गैस के दाम में लगातार किये जा रहे मूल्य वृद्धि का विरोध किया। एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर अध्यक्ष विजय केशरवानी उपस्थित रहें। कार्य क्रम को जगजीत सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय, शिवबालक कौशिक, शिवनाथ देवागन, सुरेश ठाकुर,सुनील शुक्ला, प्रदीप ताम्रकार,  बिसाहूराम कश्यप, बिहारी देवागन, बिरझेराम सिनगरौल, गिरीश कश्यप ने संबोधित किया।
 
          कार्यक्रम का संचालन घनश्याम शिवहरे अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी तखतपुर ने किया। भाषणवाजी के बाद उपस्थित सभी लोग  सायकल चलाकर तहसील कार्यालय पहुंचे। राष्ट्रपति के नाम  तहसीलदार भूपेन्द्र जोशी को पत्र सौपा
 
        इस अवसर पर पुष्पा श्रीवास,  मुन्ना श्रीवास, शारदा साहू, परमजीत कौर हूरा, टेकचंद कारडा, मुकीम अंसारी, कैलाश देवागन, हेमंत कश्यप, उमेद सिंह ठाकुर,नारायण सिंह, जलेश साहू, अजय लूथर, नटटू जायसी, घनश्याम जागडे, संदीप खाणडे  नरेश पात्रे, संजीव बघेल, पवन पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय,हरविंदर सिंह,  मोहित सिंह, जितेन्द्र सूर्यवंशी, संजय गुप्ता, दशरथ सेमर, अमृत सिगरौल, बसंत साहू, राजू ठाकुर, राहुल तिवारी, राजवीर हूरा, मंजीत सिंह चंचल, सुनील जागडे, सुखदेव कुर्रे, चन्द्रप्रकाश देवागन, सुबोध शर्मा, आदर्श बंजारे, शैलेन्द्र आहूजा,संतोष मानिकपुरी, सहित सैकड़ो कार्य कर्ता उपस्थित थे।
TAGGED:
close