सायबर सेल की सक्रियता से ठगी का शिकार होने से बचा..लौटा 45 हजार ..पुलिस कप्तान को दिया धन्यवाद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- शिकायतकर्ता की तत्परता और पुलिस की सक्रियता से पीड़ित को 45 हजार रूपए वापस मिल गए हैं। पीडित अनिल कुमार ने इसके लिए पुलिस कप्तान से मिलकर शुक्रिया जाहिर किया है।एडिश्नल एसपी ओपी शर्मा ने बताया कि अनिल कुमार येउलकर पिता आर.एस येउलकर रामायण नगर कोनी का रहने वाला है। मार्च महीने में पीएनबी के एटीम से पांच हजार रूपए निकालने गया। लेकिन रूपया नहीं निकला। इसके बाद वह घर आ गया। घर पहुंचने पर मोबाइल पर मैसेज आया कि पांच हजार रूपए का आहरण किया गया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्एप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    इसके बाद वह तत्काल पीएनबी शाखा गया। और रूपए नहीं निकाले जाने की जानकारी दी। इसके बाद 17 मार्च को एक फोन आया कि उसकी शिकायत सही पायी गयी है। इसलिए राशि को एकाउन्ट में लौटाया जा रहा है। आपके पास मैसेज आएगा जिसकी जानकारी हमें फोन पर भेजेंगे। पीड़ित ने इसके बाद मैसेज बताया।

              मैसेज बताने के कुछ देर बाद इसके अकाउंट से 45000/रूपये निकाल लिया गया। पीड़ित अनिल कुमार को शक हुआ।  तत्काल सायबर सेल के पास गया और बैक स्टेटमेंट, पेयमेंट गेटवे, रूपये का प्रवाह, सायबर सेल प्रभारी को बताया।  सायबर सेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुये  पेयमेंट गेटवे को फर्जी किया और राशि को होल्ड करने पत्र जारी किया । 

       सायबर सेल के प्रयास से राशि को तत्काल होल्ड कर दिया गया। जिसके चलते पिडित का 45000/रूपये आज यानि 15 अप्रैल को उसके एकाउंट मे वापस आ गया है। पिड़ित ने  पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के प्रति धन्यवाद जाहिर किया है।

close