सारनाथ एक्सप्रेस का करीमुददीनपुर मे स्टापेज

Shri Mi
1 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दुर्ग-छपरा के मध्य चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस का पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणासी रेल मंडल के करीमुददीनपुर रेलवे स्टेशन में स्टापेज दिया जा रहा है। यह स्टापेज प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया जा रहा हैं।यह स्टापेज 15 सितम्बर से करीमुददीनपुर स्टेशन में दिया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                  इसके साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में 18209/18210 दल्लीराजहरा-रायपुर-दल्लीराजहरा त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस 21 सितम्बर तक इस गाडी का परिचालन स्थगित किया गया था।रेलवे बोर्ड के अनुमति से 18209/18210 दल्लीराजहरा-रायपुर-दल्लीराजहरा त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस गाडी का परिचालन 22 सितम्बर (गुरूवार) से स्थाई रूप से बन्द किया जा रहा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close