सालों बनाया शारीरिक सम्बन्ध..फिर कर दिया शादी से इंकार..कटनी से पकड़ाया बलात्कार का आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—– सिरगिट्टी पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी के बाद  न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भी भेज दिया है। 
 
              सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मन्नाडोल निवासी पिडिता ने 26 अगस्त को थाना पहुचकर बताया कि कटनी जिला निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया है। पीड़िता ने लिखित शिकायत में आरोपी का नाम राहुल नामदेव पिता राजाभैया नामदेव होना बताया।
 
           शिकायत में पीड़िता ने जानकारी दी कि 22 वर्षीय राहुल कटनी जिला के स्लिमाबाद रोड स्टेशन का रहने वाला है। आरोपी से मोबाईल के जरिए जान पहचान हुई। लगातार बातचीत के बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।
 
          13 सितम्बर 2017 को आरोपी पहली बार कटनी से उसके घर मिलने आया। इसी दौरान उसने शादी का झांसा देकर शाररिक संबध बनाया। अंतिम बार 03 मार्च 2020 को भी घर आया। हमेंशा की तरह इस बार भी उसने सम्बन्ध बनाया। इस दौरान उसने यह काम कई बार किया। हर बार शादी की बात टालता रहा।
 
                 पीडिता ने जानकारी दी कि  अंतिम बार हमेशा की तरह 3 मार्च 2020 को बिलासपुर आया। और हह बार की तरह शादी का का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। जाते समय उसने शादी करने से इंकार भी कर दिया। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि  23 अगस्त 2020 को शादी करने के लिये राहुल नामदेव को  फोन किया। उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। साथ ही उसने मां बहन  की गालियां और जान से मारने की धमकी भी दी। 
 
                 सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार पिडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 26.अगस्त को आईपीसी की धारा 376 (2) 506 के अपराध पजीबंध्द किया गया था आरोपी कि पता साजी हेतू टीम भेजी गई थी आरोपी को दिनांक तहत अपराध दर्ज किया गया।  13 सितम्बर यानि रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गाय है।
TAGGED: , ,
close