सालो बाद पकड़ाया लुक आउट नोटिस का आरोपी…कोलकाता एअरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी…तोरवा पुलिस की कामयाबी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— साल 2012-13 में तोरवा  थाने में पत्नी की शिकायत के बाद विदेश फरार हो गए आरोपी पति को कोलकाता एअर पोर्ट से पकड़ लिया गया है। आरोपी का नाम लिसेन परेरा पिता थियोडोर परेरा उम्र 40 साल है। आरोपी मुख्य रूप से गोवाहाटी का रहने वाला है। दिल्ली में भी घर है। आरोपी को तोरवा पुलिस के प्रयास से लुक आउट नोटिस के बाद पकड़ा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि हेमुनगर निवासी मैरी एन परेरा की शिकायत पर पति लिस्टेन परेरा पिता थियोडोर परेरा उम्र 40 पर प्रताड़ना को लेकर 2012 में शिकायत हुई। मैरी ने अपने पति लिस्टेन परेरा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद परेरा पर थाने में 498 का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत की जानकारी मिले के बाद लिस्टेन यूएई फरार हो गया। वहीं काम धाम करने लगा। लेकिन अपने परिजनों से मिलने गोवाहाटी और दिल्ली आता रहता था।

                                               मैरी परेरा की शिकायत के बाद तोरवा पुलिस ने विदेश मंत्रालय भारत सरकार को पत्र लिखा। विदेश मंत्रालय ने परेरा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया। परिवेश ने बताया कि लुक आउट नोटिस के बाद बिलासपुर पुलिस लगातार विदेश मंत्रालय और इम्रीग्रेशन डिपार्टमेन्ट के सम्पर्क में भी थी।

                       इस बीच कलकत्ता एयरपोर्ट इमीग्रेशन डिपार्टमेन्ट से जानकारी मिली कि लिस्टेन परेरा को पकड़ लिया गया है। खबर मिलते ही तोरवा पुलिस की एक टीम थाना प्रभारी परिवेश की अगुवाई में कोलकाता गयी। एअर इमीग्रेशन डिपार्टमेन्ट ने कर्मचारियों ने तोरवा पुलिस को बताया कि परेरा को एअरपोर्ट से निकलते ही पकड़ लिया गया। अधिकारियों के अनुसार लिस्टेन परेरा यूएई रवाना होने वाला था। फिलहाल तोरवा पुलिस आरोपी को कोलकाता से पकड़कर बिलासपुर लेकर आयी है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में रखा गया है।

Share This Article
close