राव बने रेलवे के कमाऊ पूत…चेकिंग में लाखों की वसूली

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

railwaal_picasa- Copy बिलासपुर—-मंडल रेल प्रशासन ने अकलतरा स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। घंटो चले अभियान में हावड़ा मुम्बई मार्ग की करीब 28 गाड़ियों की चेकिंग की गयी। इस दौरान पांच सौ से अधिक मामला दर्ज किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य रश्मि गौतम,सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वाइन के अलावा वाणिज्य निरीक्षक, टीटीई तथा आरपीएफ का अमला शामिल हुआ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      अकलतरा स्टेशन में चलाए गए किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान में 522 मामलों से एक लाख  बीस हजार से अधिक रूपए बतौर जुर्माना वसूल किया गया। बिना टिकट के 131 मामले दर्ज किये गए। बिना टिकट यात्रियों से 45 से अधिक रूपए जुर्माना के तौर पर वसूला गया। अनियमित टिकट के 155 मामलों से 54 हजार रूपए से  बिना बुक लगेज के 207 मामलों से 18 हजार रूपयों की वसूली हुई। टिकट श्रेणी परिवर्तन के 15 मामले और गंदगी फैलाने के 14 मामलों पर भी जुर्माना वसूला गया है।

महीने का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी

मंडल रेल प्रशासन ने टीटीई पी.एन.के.राव को सितम्बर महीने का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी अवार्ड दिया है। राव ने इमानदारी से काम करत हुए 63 सितम्बर महीने में बिना टिकट मामलों में 24 हजार रूपए से अधिक का राजस्व रेल प्रशासन को दिया है। इस दौरान राव ने अनियमित टिकट के 111 मामलों से 47 हजार से अधिक बिना बुक लगेज के 254 मामलों में 25 हजार से अधिक की वसूली की है।

                       मंडल जनसम्पर्क से मिली जानकारी के अनुसार राव ने सितम्बर महीने में टिकट चेकिंग के दौरान 428 मामलों में 97 हजार से अधिक का राजस्व वसूल कर रेल प्रशासन को फायदा पहुंचाया है।

               वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम, मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनोज शाह समेत वाणिज्य विभाग के सभी अधिकारियों ने राव को शुभकामनाए दी है।

नहीं होगा कॉररिडोर ब्लाक

रायपुर मंडल के दाधापारा-उरकुरा स्टेश के बीच 30 अक्टूबर को कारिडोर ब्लाक के निर्णय को टाल दिया है। पूर्व सूचना के अनुसार लाइन में आवश्यक कार्यो के लिए इंटिग्रेटेड कोरिडोर मेगा ब्लॅाक किया जाना था। इसके चलते रायपुर हावडा समेत कटनी की गाड़ियां प्रभावित होती।

रेल प्रशासन ने दीपावली पर्व के मद्देनजर 30 अक्टूबर को कारिडोर ब्लाक के निर्णय को रद्द कर दिया है। आगामी आदेश तक सभी गाड़ियां निर्धारित समय के अनुसार ही चलुंगी।

 

close