सिम्प्लेक्स को मेयर की फटकार..कहां.. ठेकेदारों को भेजो नोटिस

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20170110_194503_961बिलासपुर—- महापौर ने आज शहर के विभिन्न वार्डों में हो रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की। प्रगति रिपोर्ट पर नाराजगी जाहिर करते हुए किशोर राय ने कार्यों को जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान मेयर ने मनोरंजन सरकार से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सिम्पलेक्स को तेजी के साथ सिवरेज काम पूरा करने का निर्देश दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  महापौर ने आज अधिकारियों के साथ बैठक कर वार्डों में कराए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। किशोर राय ने निगम सीमा क्षेत्र के सभी वार्डो में 15 लाख के कार्य कराए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। प्रगति रिपोर्ट पर नाराजगी जाहिर करते हुए बचे कार्यो को समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

                मेयर ने सीवरेज कार्य की भी समीक्षा की। सीवरेज प्रभारी अधिकारी मनोरंजन सरकार को निर्देश दिया कि सिवरेज का काम  जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कार्य के दौरान नागरिको को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। जिन सड़कों को खोदा गया है उनमें तत्काल बी.टी. का कार्य किया जाए। महापौर ने चेम्बर निर्माण को लेकर भी चर्चा की। अधिकारियो और ठेकेदारो की सुस्त कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए किशोर ने कहा कि सिम्पलेक्स इंफ्रस्ट्रक्चर के अधिकारियो को टीम बढ़ाने को कहा।

                              महापौर ने ट्रांसपोर्ट नगर में सी.सी. सड़को के निर्माण, पार्किंग समेत अन्य विकास कार्यो में तेजी लाने को कहा। जोन क्रमांक एक का कार्य फरवरी तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। मेयर ने कहा कि यदि ठेकेदार समय पर काम नहीं पूरा करते हैं तो उन्हें नोटिस जारी करें।

                       बैठक में मेयर इन काउंसिल के जनकार्य विभाग के सदस्य उमेश चंद्र कुमार अधीक्षण अभियंता सुधीर गुप्ता कार्यपालन अभियंता मनोरंजन सरकार, अरुण शर्मा, यूजिन तिर्की सहायक अभियंता सुरेश बरुआ, सुरेश शर्मा राजकुमार मिश्रा संदीप श्रीवास्तव, अनुपम तिवारी समेत अन्य अधिकारी और सिम्पलेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर के योगेश बारापात्रे उपस्थित थें ।

close